सारंगढ़ 12 अगस्त 24 को स्थानीय अशोका पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्राओं के द्वारा हर घर तिरंगा अभियान के तहत एक विशाल तिरंगा रैली का आयोजन किया । जिसमें विद्यालय के बच्चों के द्वारा भारत माता व तिरंगे झण्डे के जयकारों से पूरा सारंगढ़ शहर गुंजायमान हो रहा था । सभी बच्चों ने अपने हाथों में तिरंगा झण्डा व तिरंगे झण्डे के सम्मान में स्लोगन की तख्ती के साथ पूर्ण अनुशासित ढंग से सारंगढ़ शहर में हर घर तिरंगा का संदेश जन-जन तक पहुंचाया। विद्यालय द्वारा आयोजित यह रैली कन्या शाला , पोस्ट आफिस, संगम चौक, जयस्तंभ चौक , नंदा चौक , आजाद चौक होते हुए भारत माता चौक से गायत्री मंदिर मैदान में जाकर समाप्त हुई । इस दौरान छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए प्राचार्य जे मिश्रा ने बताया कि – 1942 में बापू गांधी ने 9 अगस्त को अंग्रेजों भारत छोड़ो आंदोलन का श्रीगणेश किये थे उन्होने यह भी कहा कि – 14 अगस्त 1947 को देश का विभाजन हुआ भारत दो टुकड़ों में बंटा हिन्दुस्तान और पाकिस्तान उस नरसंहार के खिलाफ ही हर घर तिरंगा यात्रा निकाली गई है ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
