सारंगढ़ । शहर के दो महादेव मंदिर जिसे निकले हुए शिवलिंग के रूप में माना जाता है । दो मंदिर प्राचीन मानी जाती है , पार्षद अमित तिवारी के नेतृत्व में सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को अलसुबह कॉवडि़यों का मेला तालेश्वर महादेव मंदिर में लगने लगा ,जहां से सैकड़ो महिलाएं ,पुरुष, युवा और युवती कॉवड़ में जल भरकर खड़गेश्वर महादेव मंदिर के लिए निकले । अनुमानित दूरी 3 किलोमीटर है श्रद्धालु भक्त नाचते गाते झूमते कांवरिया संघ नगर के मुख्य मार्ग से होते हुए ओम नमः शिवाय , भोलेनाथ की जय उद्घोष के साथ खंड़गेश्वर नाथ मंदिर सारंगढ़ पहुंचे । जहां मंदिर के पुजारी द्वारा विधि विधान के साथ पूजा करवाते हुए कावड़ का जल शिव को अर्पित करवाया । इससे पूर्व सभी कांवड़िए तालाब में नहा रहे थे । तदुपरांत उनके द्वारा पूजा किया गया । उनके अल्पाहार की व्यवस्था केशरवानी समाज के द्वारा की गई थी ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
