सारंगढ़ । राधामाधव मंदिर में 12 अगस्त 24 को शाला परिसर में रासेयोजना इकाई लेंन्धरा विकासखंड बरमकेला श. नंदकुमार विश्वविद्यालय से संबद्ध कार्यक्रम समन्वय डॉ सुशील एक्का के निर्देशन एवं जिला संगठन प्रोफेसर लोकेश्वर पटेल के सफल मार्गदर्शन में प्राचार्य राज कुमार पटेल के कुशल नेतृत्व में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस एवं विश्व हाथी दिवस मनाया गया । इस अवसर पर युवाओं के प्रेरणा स्वामी विवेकानंद, मां सरस्वती, भारत मां की पूजा अर्चना के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ । सभा में उपस्थित समुदाय ने युवा शपथ एवं हाथी सुरक्षा संकल्प लिया। एडवोकेट हेमलता प्रधान, सागरिका एवं गीतांजलि बरिहा ने सभा को संबोधित कर युवाओं को प्रेरणा एवं रचनात्मक कार्यों के लिए प्रेरित किया। शालेय शिक्षक एवं प्राचार्य द्वारा युवा दिवस पर व्याख्यान प्रस्तुत कर स्वामी विवेकानंद के विचार को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
- ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का कलेक्टर ने लिया जायजा… - September 23, 2026
