छत्तीसगढ़ के एमसीबी जिले के नवापारा पोड़ी शासकीय प्राथमिक शाला की हालत बद से बदतर है. स्कूल में पढ़ने वाले नौनिहाल बच्चे जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं. बारिश में पूरे कमरे में कई स्थानों पर छत से पानी टपक रहा है.

वहीं, शिक्षा विभाग सिर्फ आश्वासन देकर अपना पल्ला झाड़ रहा है. ये तस्वीर प्रदेश के सरकारी स्कूलों की पोल खोल रही है.
शिक्षा विभाग का इस ओर ध्यान नहीं
आपको बता दें, नवगठित जिला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के अंतर्गत आने वाला यह एक ऐसा विद्यालय है, जिसकी पूरी प्रशासनिक व्यवस्था जिला विभाजन के बाद कोरिया जिले से संचालित हो रही है. आलम यह है कि शासकीय प्राथमिक शाला नवापारा पोड़ी में 94 छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं. लेकिन शिक्षा विभाग का इस ओर ध्यान नहीं है.
डर के साए में चल रही स्कूल
शिक्षकों ने बताया कि विद्यालय के कक्ष से पानी टपक रहा है, कमरों में लगे पंखे, बल्ब व अन्य बिजली उपकरण से किसी अनहोनी का खतरा भी बना रहता है. क्योंकि बारिश के मौसम में पूरे कमरे में पानी टपक रहा है, इसलिए डर के साए में बच्चों को शिक्षण कार्य कराया जा रहा है.
बैठने में हो रही दिक्कत
सहायक शिक्षक धनमत पडोती ने कहा कि बच्चों को स्कूल में बैठने में दिक्कत होती है. छत से पानी टपकने से बच्चों को मध्यान्ह भोजन कराने में भी दिक्कत आती है, जबकि कई बार आवेदन दे चुके हैं. लेकिन विभाग की तरफ से भी कोई जवाब नहीं आया है. छात्र-छात्राओं ने कहा कि बारिश में कमरे में पानी गिरता है, तो किनारे हट जाते हैं, काफी दिक्कत होती है, डर भी लगता है.
- सारंगढ़-बिलाईगढ़ में प्रशासनिक कामकाज का नया बंटवारा, 8 अधिकारियों को मिली अहम जिम्मेदारियां… - October 6, 2026
- शक्ति कलश के साथ सारंगढ़ में गूंजा युग निर्माण का संदेश… - October 5, 2026
- सड़क सुरक्षा का संदेश, 100 से ज्यादा हेलमेट वितरित… - October 5, 2026
