सारंगढ़: पेड़ के बिना जीवन की कल्पना नामुमकिन , देवसागर मे दिनेश जांगड़े ने किया वृक्षारोपण..
भटगांव । अंतर्गत आने वाले ग्रापं देवसागर मंदिर प्रांगण, मैदान तथा शाला परिसर मे वृक्षारोपण एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम संपन्न हुआ। जिसके मुख्य अतिथि विधान सभा के डॉ दिनेश जांगड़े , भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवती चन्द्रा, जिला सह संयोजक व्यापारी प्रकोष्ट अशोक साहू, मन की बात जिला संयोजक लीलाधर वैष्णव, भाजयुमो जिला महामंत्री धीरज सिंह दीक्षित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते डाॅ. दिनेश ने कहा कि- एक पौधा मां के नाम पर लगाकर देश को समर्पित करे । हम सभी सामूहिक रूप से पौधारोपण करे और प्रकृति संरक्षण के इस महाअभियान को बल दे। पेड़ से हमे छांव तो मिलेगी ही फल भी मिलेगा। देश समृद्धि पर्यावरण संतुलन मे सहयोग मिलेगा और साथ ही आपके द्वारा लगाए गए पौधों की देखरेख भी करे , पेड़ जीवन है। पेड़ पौधों के बिना जीवन की परिकल्पना भी नही की जा सकती है।
भाजपा मंडल अध्यक्ष रेवती चंद्रा ने कहा कि – धरती को हरा भरा करने एवं जीवन को बचाने के लिए सबको पौधा रोपण का संकल्प लेते हुए एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए वृक्षो की संख्या जितने ज्यादा बढ़ेगी लोगो को उतनी ही गर्मी से राहत मिलेगी।वही उक्त वृक्षारोपण कार्यक्रम मे ग्रापं देवसागर की सरपंच पुष्पा साहू, सरपंच प्रतिनिधि रामकुमार साहू, गणेश साहू, सरोजनी साहू, धनेश्वरी साहू, सुशीला विश्वकर्मा, प्रहलाद चंद्रा, रामाधार यादव, दिलिप साहू, भैयाराम यादव, बबलू चंद्रा, लाला जायसवाल के साथ जनप्रतिनिधि व ग्राम वासी उपस्थित रहे।
- छत्तीसगढ़:बिजली विभाग की नई सुविधा : लाइट जाने पर मीटर के पुश बटन को दबाने पर जुड़ेगा कनेक्शन… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में पुराने नोट-सिक्कों के नाम पर ठगी, हरियाणा से मास्टरमाइंड गिरफ्तार… - April 18, 2026
- छत्तीसगढ़ में मातम में बदलीं खुशियां : चौथिया कार्यक्रम में जा रही पिकअप पलटी, 1 की मौत और 17 घायल… - April 18, 2026

