अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आज समाज कल्याण विभाग विषय की प्रावीण्य सूची जारी हुई,जिसमे प्रदेश में टॉप 10 की प्रवीण्य सूची में रायगढ़ की कु पूजा चोबे ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर परिवार सहित पूरे शहर को गौरवान्वित किया है,पूजा शुरू से ही पढ़ाई में होशियार रही है,पढ़ाई के साथ ही वो अनेक प्रतिभाओं की भी धनी है, एवं शहर के सामाजिक कार्यों में भी उनकी अपनी अग्रणी भूमिका रहती है, डी.एल.एस.पी.जी. महाविद्यालय बिलासपुर व समाज कार्य विभाग की तरफ से बधाई शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उक्त जानकारी प्रदान की गई है,जल्द ही दीक्षांत समारोह का आयोजन किया जाएगा एव माननीय मुख्यमंत्री अपने हाथों से पूजा को सम्मान प्रदान करेंगे ! ज्ञात हो की पूजा चोबे विद्यार्थी परिषद में भी रही है और वर्तमान में भाजपा युवा मोर्चा शाखा की कन्याशक्ति की जिला संयोजिका है..!! निश्चित ही शिक्षित और प्रतिभावान लोग देश की राजनीति को नई दिशा प्रदान करेंगे..!!

- फाइनल मुकाबले में भारत-श्रीलंका की होगी भिड़ंत, वैभव सूर्यवंशी पर होंगी नजरें; कब और कैसे देखें लाइव? - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ के कई जिलों में हो सकती है बारिश, 72 घंटे में मानसून की एंट्री संभव, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट… - June 20, 2026
- छत्तीसगढ़ में पत्नी को अपना और बच्चों का पेशाब पिलाने वाला, बाल काटकर मुंह पर कालिख पोत बुरी तरह पीटने वाला दरिंदा पति गिरफ्तार… - June 20, 2026

