सारंगढ़। शाप्राशाला बुटीपारा में पदस्थ प्रधान पाठक प्रियंका गोस्वामी के कुशल निर्देशन में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के चार वर्ष पूर्ण होने का जश्न जोरों से मनाया जा रहा है । शिक्षण सप्ताह के तृतीय दिवस खेल दिवस मनाया गया । स्वदेशी खेलों का आयोजन किया गया ।चन्द्रकांति स्वर्णकार व रेखा यादव द्वारा खेलों के महत्व पर चर्चा की गई । प्राचीन भारतीय खेलों के इतिहास व महत्व की जानकारी दी गई ।विद्यालय में रस्सी कूद, विषअमृत, खो खो, कबड्डी आदि खेलों का आयोजन उत्सव के रूप में किया गया ।छात्रों को प्रेरित करने के लिए शिक्षकों ने कहानी साझा की । छात्रों को संस्कृति से रूबरू कराने के लिए स्थानीय खेलों को शामिल किया गया । सांप सीढ़ी,शतरंज, लट्टू,गिल्ली डंडा, कंचे,क्रिकेट बैडमिंटन, फुटबॉल कुर्सी दौड़,चम्मच दौड़ का आयोजन किया किया ।

Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

