सारंगढ़ । जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ पुलिस अधीक्षक पुष्कर शर्मा के द्वारा जिले के सभी थाना चौकी प्रभारियों को जुआ, सट्टा ,शराब, और अवैध मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित कियें। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधी. कमलेश्वर प्रसाद चंदेल एवं एसडीओपी अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में आज दिनांक 22 जुलाई 24 को रात्रि गस्त के दौरान मुखबीर से सुचना मिली कि – एक सफेद रंग की बलेनो कार कमांक सीजी 4 एलआर 7277 का चालक अपने कार में ओडिसा राज्य तरफ से ग्राम देवगांव थाना सरिया (छग) होते हुए चाम्पा की ओर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा लेकर जा रहा है।
विदित हो कि उक्त सुचना पर रेड कार्यवाही हेतु गवाहों के साथ घटना स्थल ग्राम बोरे श्मशान घाट के पास पहुंच कर घेराबंदी किया गया जो कुछ देर में मुखबीर द्वारा बताये अनुसार एक सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक सीजी 4 एलआर 7277 का वाहन ओडिसा राज्य तरफ से ग्राम देवगांव थाना सरिया छग की ओर आते दिखा जो उपरोक्त कार का चालक पुलिस को दूर से देखकर कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। मौके पर मिले एक सफेद रंग के बलेनो कार क्रमांक सीजी 4 एलआर 7277 के डिक्की की तलाशी लेने पर उसमें रखा कुल 40 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 2 लाख रु० व अवैध परिवहन में प्रयुक्त एक बलेनो कार कीमत करीब 3 लाख जुमला कीमती 5 लाख रुपाँच लाख रू. को जप्तकर थाना सरिया में अज्ञात आरोपी कारचालक के विरुद्ध धारा 20 (B) NDPS Act के तहत कार्य वाही कर आरोपी का पता तलाश किया जा रहा है। आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी उप निरी प्रमोद यादव स. उप निरी. कलीराम कुर्रे प्र.आर. अर्जुन पटेल, नरेन्द्र साव, सुरेन्द्र सिदार, भुवनेश्वर पण्डा आर. अमर खुटे ,नर्मदा यादव ,दिलीप साहा एवं साईबर सेल प्रभारी सारंगढ़ स.उपनिरी.रामकुमार मानिकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

- ‘समाधान समारोह 2026’ की पहल: सुप्रीम कोर्ट के लंबित मामलों का होगा त्वरित निपटारा, 21–23 अगस्त को विशेष लोक अदालत… - May 2, 2026
- युवा जोश से सशक्त होगी भाजपा: सालर-मल्दा मंडल में युवा मोर्चा का विस्तार, नए पदाधिकारियों को मिली जिम्मेदारी… - May 2, 2026
- “संजय पाण्डेय की प्रेरणा से जागा खेल जुनून” — ग्रीष्मकालीन शिविर में युवाओं को मिला आत्मविश्वास और सफलता का मंत्र… - May 2, 2026
