सारंगढ़ । भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी सुरज गुप्ता ने बताया कि – कई विभागों से लोगों द्वारा शिकायते मिल रही है । जपं बिलाईगढ़ के कुछ लोग जिला युवामोर्चा के पास आकर बतायें कि – वें लोग राशन कार्ड बनवाने के लिए बार बार जपं के चक्कर लगा चुके लेकिन जपं के राशन कार्ड बनने वाली यूजर आईडी जिला कार्यालय खाद्य विभाग के ऑपरेटर किशन श्रीवास द्वारा न देकर आम चॉइस सेंटरों में सांठ गांठ करके राशन कार्ड बनाने के एवज में घूंस मांगता है। ग्रामीणों ने बताया कि – लोगों को नाम जुड़वाने , कटवाने , नया राशनकार्ड बनवाने के लिए काफी दिक्कत हो रहा है जिसकी शिकायत लेकर वे हमसे सहायता मांगे । जिसे लेकर भाजपा जिलायुवमोर्चा की टीम ने माननीय कलेक्टर के नाम पर ज्ञापन दिए की बिलाईगढ़ में पदस्थ ऑपरेटर किशन श्रीवास को जिला कार्यालय खाद्य विभाग से हटाकर उसके मूल स्थान में ट्रांसफर करने हेतु आवेदन दिया गया है । समय पर श्रीवास का स्थानांतरण नहीं होता है तो भाजपा युवा मोर्चा आंदोलन के लिए प्रेरित होगा जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी शासन की होगी।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
