पाकिस्तानी के मशहूर प्लेबैक सिंगर राहत फतेह अली खान (Rahat Fateh Ali Khan) को दुबई एयरपोर्ट पर गिरफ्तार कर लिया गया है. पाकिस्तानी मीडिया के रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऐसा उनके पूर्व मैनेजर सलमान अहमद की शिकायत के बाद किया गया है.

बताया जा रहा है कि पहले उन्हें प्लेन पर चढ़ने से रोका गया, फिर उन्हें हिरासत में लिया गया और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया.
शुरुआती रिपोर्ट में दावा किया गया था कि राहत को यूएई में रहने के दौरान बुर्ज दुबई पुलिस स्टेशन में हिरासत में लिया गया था. गायक विभिन्न संगीत कार्यक्रमों में प्रस्तुति देने के लिए वहां गए हुए थे. इस दौरान, राहत अपने पूर्व मैनेजर के साथ तनाव के कारण मुश्किलों में घिरे रहे. सलमान अहमद ने राहत फतेह अली खान के खिलाफ दुबई और अन्य शहरों में कानूनी मामले दर्ज कराए हैं.
बता दें, राहत एक मशहूर सिंगर हैं जिनकी दुनियाभर में भी गजब की फैन फॉलोइंग हैं. उन्होंने भारत में रहते हुए भी अपना खूब नाम कमाया. बॉलीवुड में उनके नाम से ऐसे कई गाने हैं, जो लोगों के बीच आज भी काफी मशहूर हैं.
सिंगर के प्रवक्ता ने अभी तक मामलों और कानूनी कार्यवाही के बारे में कोई अपडेट साझा नहीं किया है. बता दें, इससे पहले राहत तब सुर्खियों में आए थे, जब उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें उन्हें अपने निजी कर्मचारी पर हिंसक हमला करते हुए दिखाया गया था. इस वीडियो के वायरल होने के बाद सिंगर को काफी ट्रोल का सामना करना पड़ा था. बाद में, राहत का एक और वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वह माफी मांगते नजर आ रहे थे.
- SP का बड़ा प्रशासनिक एक्शन, 13 पुलिसकर्मियों का तबादला…किसे मिली कौन-सी जिम्मेदारी? - September 24, 2026
- एसपी शर्मा के निर्देशन में भटगांव पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार… - September 24, 2026
- राजपूत समाज भवन निर्माण का हुआ भूमिपूजन, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं… - September 24, 2026
