बैठक में उन्होंने ब्लॉक सीईओ को विकास प्राधिकरण समग्र के निर्माण अप्रारंभ एवं अपूर्ण निर्माण को 31 जुलाई 2023 तक पूर्ण कराने एवं जिला पंचायत विकास निधि एवं जनपद पंचायत विकास निधि अंतर्गत अपूर्ण/अप्रारम्भ कार्याें की सूची उपलब्ध कराने कहा।

स्कूल जतन योजना के अधूरे तहत निर्माण कार्याें में भी प्रगति लाने हेतु कहा गया। जिला पंचायत सीईओ श्री देवांगन ने आंगनबाडी भवनों, सामूदायिक भवनों एवं पंचायत भवनों में रैन वाटर हारर्वेटिंग अनिवार्य रूप से किये जाने की बात कही।

मनरेगा के तहत कुआं निर्माण, आगनबाडी में शौचालय निर्माण, किचन शेड निर्माण कार्य के प्रस्ताव हेतु आवास के निर्माण कार्य जो पूर्ण हो चुके है उन्हें एम.आई.एस. में अपडेट करने को कहा। राज्य सरकार से प्राप्त मनरेगा योजना के तहत वर्षा ऋतु के दौरान कराये जा सकने वाले अनुमेय प्रधानमंत्री आवास, नवीन पंचायत भवन, आंगनबाडी भवन, बकरी, मुगी, पशु, शेड, वर्मी कम्पोस्ट, शमशान घाट, नर्सरी, व वृक्षारोपण कराना सुनिश्चित करने कहा। स्वच्छ भारत मिशन, मनरेगा अभिसरण के निर्माण कार्य सृजित मानव दिवस मस्टर रोल की एन्ट्री करने व ग्राम पंचायतों स्वच्छ भारत अभियान द्वारा चल रही गतिविधियों में सरपंच के द्वारा कार्य में लापरवाही किये जाने संबंधित पर धारा 40 के लिए प्रस्ताव के लिए कहा। वहीं स्वच्छता एक आदत में शमिल करने की दिशा में जिले में 1 अगस्त से 30 अगस्त 2024 तक स्वच्छता पखवाड़ा आयोजन के विषय में चर्चा की। असफल हैण्ड पम्प में रिचार्ज पिट निर्माण पूर्ण कराने के निर्देश दिए।
- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
