सारंगढ़। कांग्रेस सेवादल को जमीनी स्तर पर मजबूत करने और संगठन का विस्तार करने के उद्देश्य से नगर पंचायत भटगांव के केशरवानी भवन में संगठन विस्तार बैठक आयोजित की गई। बैठक में सैकड़ों पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति ने संगठन की सक्रियता और मजबूती का संदेश दिया। बैठक में बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की टीम तैयार करने तथा लोकतंत्र की रक्षा के लिए चल रहे अभियान में सक्रिय भागीदारी पर जोर दिया गया।
कांग्रेस सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.वी. श्रीनिवासन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण ताम्रकर, अतिरिक्त प्रदेश अध्यक्ष संतोष पांडेय एवं महिला प्रदेश अध्यक्ष मंजू लता आनंद के निर्देशानुसार आयोजित इस बैठक का मार्गदर्शन जिला अध्यक्ष इंदुभूषण पड़वार ने किया। नगर अध्यक्ष सतपाल यादव एवं ब्लॉक संगठन बिलाईगढ़ अध्यक्ष मिशन बंजारे के नेतृत्व में बैठक संपन्न हुई।
बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष इंदुभूषण पड़वार ने कहा कि कांग्रेस सेवादल का लक्ष्य बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की मजबूत टीम तैयार करना है। संगठन को गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक सक्रिय बनाकर आम जनता से जुड़ना आवश्यक है। उन्होंने राहुल गांधी के आह्वान पर दिल्ली में चल रहे लोकतंत्र की रक्षा संबंधी अभियान का समर्थन करते हुए अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं से दिल्ली पहुंचकर अभियान में भागीदारी निभाने की अपील की।
वहीं, अतिरिक्त जिला अध्यक्ष कमलेश कुर्रे ने कहा कि भटगांव में लंबे समय बाद कांग्रेस सेवादल की इतनी बड़ी बैठक आयोजित हुई है। सैकड़ों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति संगठन के प्रति उत्साह और एकजुटता का संकेत है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बैठक से संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी दिनों में सेवादल की गतिविधियां और अधिक सक्रिय होंगी।
बैठक में संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं की भूमिका तथा जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने को लेकर चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से आपसी समन्वय के साथ संगठन की विचारधारा और उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर वरिष्ठ नेता नेमी चंद केशरवानी, प्रदेश सचिव छत्र साल साहू, सुनील सिंघानिया, बलराम देवांगन, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव विक्रांत साहू, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष युधिष्ठिर नायक, किसान कांग्रेस प्रदेश महामंत्री अप्पू नवरंग, जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू, अधिवक्ता जागेश्वर लहरे, लता जाटवर, मीना बंजारे, राजकुमार जांगड़े, फिरत राम खटकर, राकेश मानिकपुरी, युगल किशोर, दयाल कोसले, उत्तरा साहू, योगेश्वरी साहू, रेशम अजय, कमलेश साहू, प्यांशु जांगड़े सहित सैकड़ों पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
- चिरायु योजना से बदली सूर्या की जिंदगी, अब दौड़ने-खेलने लगा मासूम… - October 15, 2026
- 79 की उम्र में भी नहीं भूले अपना स्कूल, पूर्व छात्र ने भेंट किया लैपटॉप… - October 15, 2026
- सारंगढ़ में सुनियोजित विकास को मिलेगी रफ्तार, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के लिए भवन आवंटित… - October 15, 2026
