भिलाई। भिलाई के स्मृति नगर चौकी क्षेत्र के आर्य नगर कोहका निवासी कमलेश कुमार देशमुख (53) ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड नोट भी छोड़ा है। पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पीएम के लिए भेज दिया है।

स्मृति नगर चौकी प्रभारी पुरशोत्म कुर्रे ने बताया कि, कमलेश पेशे से ड्राइवर था। वो ज्वाइंट परिवार में रहता था। घर में उसकी पत्नी, दो बेटे, बड़े भाई का परिवार और माता पिता रहते हैं। 17 जुलाई की रात 10 बजे वो घर पहुंचा। उसने खाना खाया और फिर अपने कमरे में सोने चला गया।
सुबह 6 बजे परिवार वालों ने उसे जगाया तो वो नहीं जागा। काफी आवाज देने के बाद जब अंदर से कोई आवाज नहीं आई तो उन लोगों ने अंदर झांककर देखा कि वो पत्नी की साड़ी से फंदे से लटका हुआ है। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मृतक के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें उसने लिखा है कि वो खुद से आत्महत्या कर रहा है। शारीरिक तकलीफ के चलते वो ऐसा कदम उठा रहा है। इसके लिए उसके घर परिवार के लोगों को परेशान ना किया जाए। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

