जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में महिला से 2 सालों तक दुष्कर्म के आरोपी आरक्षक अशोक भारती (33) को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी पुलिस की वर्दी का डर दिखाकर महिला से दुष्कर्म करता रहा।

आरक्षक चांपा थाने में पदस्थ था। मामला सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है। सिटी कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करते हुए पीड़ित महिला ने बताया कि उसके और पति के बीच 2 साल पहले विवाद होने पर परिवार परामर्श केंद्र में प्रकरण चल रहा था। उसी समय आरक्षक अशोक भारती परिवार परामर्श केंद्र में पदस्थ था।
इस बीच दोनों की जान पहचान हुई थी। आरक्षक अशोक भारती ने कहा कि वह केस को और ज्यादा मजबूत बना देगा। दोनों के बीच फोन पर काम को लेकर बातचीत होने लगी। इस बीच आरोपी ने महिला से जबरदस्ती करते हुए दुष्कर्म किया। इसके बाद लगातार 2 सालों तक पुलिस की वर्दी का रौब दिखाकर कई बार दुष्कर्म किया। सिटी कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान आरक्षक अशोक भारती को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार किया है। जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

