छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस ने पांच नक्सलियों को गिरफ्तार किया है. उनके पास से दो बैरल ग्रेनेड लॉन्चर गोले और एक टिफिन बम समेत विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है. पुलिस ने बताया कि इन नक्सलियों को जगरगुंडा थाना इलाके से पकड़ा गया है.

पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी), बस्तर फाइटर्स और जिला बपल की एक संयुक्त टीम जब डोमिनेशन ऑपरेशन पर निकली थी, उसी समय इन नक्सलियों को पकड़ने में सफलता मिली.
न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, अधिकारी ने कहा कि जगरगुंडा के करीब सिंगावरम मोड़ के पास सुरक्षाकर्मियों की मौजूदगी की जानकारी होने पर सिविल ड्रेस पहने कुछ नक्सलियों ने छिपने और भागने की कोशिश की, लेकिन असफल रहे.
सुरपंगुडा इलाके में सक्रिय थे नक्सली
उन्होंने कहा, गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान हेमला पाला (35), हेमला हुंगा (35), सोदी देवा (25), नुप्पो (20) और कुंजम मासा (28) के रूप में की गई है. ये सभी चिंतलनार पुलिस स्टेशन इलाके के रहने वाले हैं और सुरपंगुडा में मिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय थे.
नक्सलियों से विस्फोटक सामग्री बरामद
अधिकारी ने कहा कि उनके कब्जे से दो देसी बैरल ग्रेनेड लॉन्चर (बीजीएल) के गोले, एक टिफिन बम, सात जिलेटिन की छड़ें, नौ डेटोनेटर, विस्फोटक पाउडर और इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाली अन्य चीजें बरामद की गईं हैं.
- सारंगढ़:पैंगोलिन मौत का सनसनीखेज खुलासा, वन विभाग ने आरोपी को भेजा जेल.. - September 15, 2026
- सारंगढ़:आरक्षण के कथित उल्लंघन पर सतनामी समाज का प्रदर्शन कल, कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर सौंपेंगे राज्यपाल के नाम ज्ञापन… - September 15, 2026
- सारंगढ़:गणपति बप्पा के जयकारों से गूंजा झरियापारा, सिद्धि विनायक मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा.. - September 15, 2026
