प्रेग्नेंट करो और लाखों कमाओ…’ इस तरह का विज्ञापन देकर लोगों को फंसाने का हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. प्रेग्नेंट जॉब (Pregnant Job) नाम से ठगों के उस्तादों ने विज्ञापन दिया था और कहा था कि ऐसी महिला को प्रेग्नेंट करना है, जिसको औलाद नहीं हो रही.
अगर आपने ऐसा कर दिया, तो लाखों रुपये मिलेंगे.
एजेंसी के अनुसार, यह मामला हरियाणा के नूंह जिले में सामने आया है. यहां महिलाओं को ‘प्रेग्नेंट’ करने के लिए पैसे देने वाले फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर पोस्ट किए गए थे. जब ये विज्ञापन पुलिस अफसरों के संज्ञान में आए तो अधिकारी भी हैरान रह गए. इसके बाद मामले की जांच पड़ताल की गई और पुलिस ने नूंह में दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बताया कि महिलाओं को ‘प्रेग्नेंट’ करने के बदले पैसे देने वाले फर्जी विज्ञापन पोस्ट हुए थे. ऐसा करके लोगों को ठगा जा रहा था. जिन आरोपियों को अरेस्ट किया गया है, उनकी पहचान एजाज और इरशाद के रूप में हुई है.
पुलिस के अनुसार, आरोपी सोशल मीडिया पर फर्जी तरीके से विज्ञापन पोस्ट करते थे, जिसमें लोगों को निसंतान महिलाओं को ‘प्रेग्नेंट’ (impregnate childless women) करने के लिए पैसे देने की बात कही जाती थी. ये ठग लोगों को फंसाने के लिए महिलाओं की फेक तस्वीरों का इस्तेमाल करते थे.
जब कोई व्यक्ति विज्ञापन देखकर उनसे संपर्क करता था, तो वे उनसे रजिस्ट्रेशन फीस और फाइलिंग की कास्ट वसूलते थे. इसके बाद उन्हें ब्लॉक कर देते थे. पुलिस का कहना है कि जांच में चार से ज्यादा फेक फेसबुक अकाउंट और फेक विज्ञापन मिले हैं. आरोपी को गिरफ्तार कर शनिवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
