रायपुर। ओड़िशा के पुरी में भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा में शामिल होने छत्तीसगढ़ के कोने-कोने से लाखों की संख्या में श्रद्वालु शामिल होते है। इसे ध्यान में रखकर रेलवे प्रशासन ने इस दौरान इस रूट पर चलने वाली पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए यात्रियों को बड़ी राहत दी है। रेलवे ने छह व 14 जुलाई और आठ व 16 जुलाई को रायपुर से पुरी और पुरी से रायपुर के लिए दो फेरे का अनारक्षित रथ यात्रा स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इस ट्रेन के चलने से छत्तीसगढ़ के लाखों श्रद्वालु पुरी जाकर रथयात्रा में शामिल हो सकेंगे।

रायपुर रेल मंडल से मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रेन रायपुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन नंबर 08383 के साथ छह और 14 जुलाई की सुबह छह बजे रवाना होकर रात 11 बजे पुरी पहुंचेगी। इसी तरह से पुरी से 08384 नंबर के साथ यह ट्रेन आठ व 16 जुलाई की रात 2.45 बजे रवाना होकर दूसरे दिन शाम चार बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी। यह स्पेशल ट्रेन 18 कोच के साथ दौड़ेगी।
इन स्टेशनों में रूकेगी ट्रेन
इस ट्रेन का कामर्शियल स्टापेज रायपुर, मंदिर हसौद, महासमुंद, बागबहरा, खरीयार रोड, नवापारा रोड, हरीशंकर रोड, कांटाभंजी, मूरी बहल, टीटलागढ़, केसिंगा, रुप्रा रोड,नरला रोड,लांजीगढ़ रोड,अंबाडोला, मुनिगुडा,बिसम कटक, थेरुबाली,सिंगारपुर रोड,रायगड़ा, पार्वतीपुरम टाउन, पार्वतीपुरम, बोब्बिली, विजयनगरम, चिपुरुपली, सिगदम, पोंडुरु, श्रीकाकुलम रोड, तिलारु,कोटाबोमली, नौपाड़ा, पलासा, मंडासा, सोमपेटा, इच्छापुरम, ब्रहमपुर, छतरपुर, गंजम, खालिकोट्टी, बालुगाओं, कालुपाराघाट, निराकारपुर, काइपादर रोड,अरगुल, हरिपुरग्राम और पुरी के मध्य सभी स्टेशनो पर दिया गया हैं।
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026
- टुण्डरी वन नाका का वायरल वीडियो बना चर्चा का केंद्र, कथित अवैध वसूली के आरोपों ने बढ़ाए सवाल… - June 14, 2026
- बोरिंग सोया चंक्स को दें चीजी और स्पाइसी ट्विस्ट, जानिए प्रोटीन से भरपूर एमा दात्शी स्टाइल… - June 14, 2026

