जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले के दरभा इलाके में बड़ा हादसा हो गया। यहां दरभा विकासखंड में गुरुवार को प्राथमिक शाला भवन की छत का प्लास्टर गिरने गया। इस हादसे में पांच बच्चे घायल हो गए। घटना सुबह 11.30 बजे प्राथमिक शाला छोटे गुडरा में हुई। घटना के समय कक्ष में 15 बच्चे थे। घायल बच्चो को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तोकापाल में भर्ती कराया गया है। कलेक्टर विजय दयाराम के भी अस्पताल पहुंचे है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना उस वक्त हुई जब प्राथमिक स्कूल में बच्चे कक्षा में पढ़ाई कर रहे थे। स्कूल भवन की छत की प्लास्टर बच्चों पर गिरी, जिससे बच्चे घायल हो गएगए और उन्हें काफी चोटें आईं है। इस हादसे के बाद स्कूल में हड़कंप मच गया। इधर, बच्चों के अभिभावकों को घटना की जानकारी मिलने के बाद वो भी अस्पताल पहुंचे।
Latest posts by जगन्नाथ बैरागी (see all)
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
