यूपी के सीतापुर जिले में नाबालिग कथावाचिका से दरिंदगी का मामला सामने आया है। नाबालिग कथावाचिका के साथ एक युवक ने कमरे में अंदर असलहे के बल पर दुष्कर्म किया और वीडियो बना लिया। जान से मारने और वीडियो वायरल करने की धमकी के डर से किशोरी चुप रही।

करीब तीन माह बाद युवक द्वारा सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल करने के बाद मंगलवार को कोतवाली पहुंची किशोरी ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दे दी है।
बाराबंकी के मोहम्मदपुर खाला के एक गांव निवासी युवक ने कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र देकर आरोप लगाया कि उसकी 15 वर्षीया पुत्री हाईस्कूल की पढ़ाई करने के साथ कथावाचन भी करती है। आरोप है कि कथा का आयोजन कराने के बहाने रामपुर मथुरा के कुम्हारनपुरवा में चिखड़ी धंधार के युवक ने उसका मोबाइल नंबर ले लिया। पीड़िता 24 अप्रैल को कथा वाचन के लिए गोड़ैचा जाने के लिए ऑटो से बस स्टाप पहुंची। इस बीच आरोपी भी वहां पहुंच गया और अपनी बाइक से किशोरी को महमूदाबाद के शिवाजीनगर स्थित किराए के कमरे पर ले गया।
आरोप है कि उसने कमरा बंद करके अश्लीलता शुरू की तो किशोरी ने विरोध करना शुरू किया। इस पर असलहा दिखाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया और वीडियो भी बनाया। दुष्कर्म करने के बाद उसने धमकी दी कि यदि कहीं उक्त घटना का जिक्र किया तो तुम्हारा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के साथ तुम्हे जान से मार दूंगा। डर के मारे किशोरी चुप रही।
28 जून को आरोपी द्वारा सोशल मीडिया पर किशोरी संग वीडियो वायरल किए जाने के बाद परेशान पीड़िता पिता संग मंगलवार को कोतवाली महमूदाबाद पहुंची और घटना की तहरीर दी। एसएसआई अरविंद सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, मामले की जांच कराई जा रही है। तीन महीने तक शिकायती प्रार्थनापत्र न दिए जाने के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।
- सारंगढ़ में व्हाट्सएप पर सट्टे का खेल!…22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल और 2200 रुपये जब्त… - September 24, 2026
- सेवा भाव से सजा NSS स्थापना दिवस, विद्यार्थियों ने लिया समाजसेवा का संकल्प… - September 24, 2026
- सेवा संकल्प अभियान में 25 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन… - September 24, 2026
