रायगढ़ ।सुबह थाना पुसौर में किशोर बालिका अपने परिजनों के साथ थाना आकर गांव में किराना दुकान चलाने वाले हेमसागर गुप्ता पर गंदी हरकत कर छेड़खानी करने का लिखित आवेदन देकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया । बालिका के लिखित आवेदन पर आरोपी हेमसागर गुप्ता के विरुद्ध अपराध क्रमांक 156/2024 धारा 354 आईपीसी, 8 पोक्सो एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया । बालिका बताई कि 28 जून के शाम हेमसागर गुप्ता के किराना दुकान पेन लेने गई थी उस समय हेमसागर गुप्ता अभद्र टिप्पणी किया, बालिका पेन लेकर घर आ गई, रात्रि करीब 9:00 बजे कुछ और सामान खरीदने दुकान गई तो हेमसागर गुप्ता बालिका को अकेली पाकर छेड़खानी किया, बालिका विरोध कर भागते हुए घर आई और घरवालों को घटना की जानकारी दी तथा आज सुबह बलिका अपने परिजनों के साथ घटना की लिखित शिकायत किया गया। बालिका बताई कि पिछले साल माह नवंबर और इस साल भी दो-तीन बार हेमसागर गुप्ता छेड़खानी किया है, लोक लाज से हेमसागर की हरकतों को नहीं बताई थी । पुसौर पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए *आरोपी हेमसागर गुप्ता (उम्र 58 वर्ष) पुसौर* को शीलभंग और पोक्सो एक्ट की धाराओं में गिरफ्तार का न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है । कार्यवाही में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक रोहित बंजारे, एएसआई मनमोहन बैरागी एवं हमराह स्टाफ का अहम योगदान रहा।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
