गरीब और बेघरों को छत देने के लिए एक योजना चलाई जाती है, जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम से जाना जाता है। इस योजना के तहत देश के उन परिवारों को आवास दिया जाता है जिनके पास रहने के लिए मकान नहीं है या तो कच्चे मकान में रहते हैं।

हालांकि योजना में समय-सयम पर बदलाव होते रहे हैं। वहीं, लोकसभा चुनाव के बाद ये खबर आ रही है कि ग्रामीएएर और शहरी क्षेत्रों में 3 करोड़ अतिरिक्त आवास दिए जाएंगे। इस संबंध में फैसला भी लिया जा चुका है।
जानकारी के अनुसार केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री आवास योजना का और विस्तार करने तथा 3 करोड़ अतिरिक्त ग्रामीण एवं शहरी घर बनाने का निर्णय लिया है। यह निर्णय हमारे देश की आवास संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने और प्रत्येक नागरिक के लिए बेहतर गुणवत्ता वाला जीवन सुनिश्चित करने के प्रति प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है।
प्रधानमंत्री आवास योजना 2024 के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करे?
आधिकारिक वेबसाइट के होमपेज पर जाएं।
होमपेज पर पीएम आवास योजना लिंक ढूंढें और उस पर क्लिक करें।
मेनू से पंजीकरण विकल्प चुनें।
सभी आवश्यक जानकारी प्रदान करके पंजीकरण फॉर्म पूरा करें।
निर्देशानुसार सभी आवश्यक दस्तावेज़ स्कैन करें और अपलोड करें।
अंत में सबमिट विकल्प का चयन करके अपना आवेदन जमा करें।
पीएम आवास योजना लिस्ट चेक कैसे करें?
पीएम आवास योजना लिस्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट pmayg.nic.in ओपन कर लेनी है।
अब मेनू बार में दिखने वाले विकल्प में से Awassoft वाले विकल्प पर क्लिक कर देना है।
अब ड्रॉप डाउन मेनू में भी कुछ ऑप्शन देखने को मिलेंगे उन सभी में से रिपोर्ट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब दिखने वाले कुछ सेक्शन में से H. Social Audit Reports वाले ऑप्शन पर पहुंचकर बेनिफिशियरी डीटेल्स फॉर वेरिफिकेशन वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
अब अपने राज्य का चयन करना है अपने जिले का चयन करना है अपने ब्लॉक या गांव का चयन करना है और योजना में प्रधानमंत्री आवास योजना का चयन करना है फिर कैप्चा कोड दर्ज कर देना है और सबमिट वाले ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।
लाभार्थी सूची खुलकर आ जाएगी इसमें मौजूद अनेक नाम में आप अपना नाम भी चेक कर सकेंगे।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

