बालीवुड के शॉटगन स्टार यानी कि शत्रुघ्न सिन्हा किसी शहंशाह से कम नहीं है. वो करोड़ों की मिल्कियत के मालिक हैं. धन दौलत तो बेशुमार हैं ही इसके अलावा जमीन, मकान और आलीशान गाड़ियों का भी उनके पास बड़ा काफिला है.
हाल ही में उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा ने जहीर इकबाल से शादी रचाई है. सोनाक्षी सिन्हा के पिता यानी कि शत्रुघ्न सिन्हा के पास इतनी प्रोपर्टी होने के बावजूद सोनाक्षी सिन्हा को उधार लेकर अपना आशियाना बनाना पड़ा. चलिए आपको बताते हैं स्ट्रगल के दिनों में पांच हजार रुपए की एंबेसेडर से सफर करने वाले शत्रुघ्न सिन्हा आज कितनी दौलत के मालिक हैं.
शत्रुघ्न सिन्हा की नेटवर्थ
शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में आसनसोल से चुनाव लड़ा और जीते भी. टीएमसी से चुनाव लड़े शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने चुनावी हलफनामे में अपनी प्रॉपर्टी की जानकारी भी शेयर की है. जिसके मुताबिक उनके पास कुल 210 करोड़ की संपत्ति है और 17.60 करोड़ की देनदारियां हैं. बात करें चल संपत्ति की तो एक्टर के पास 10.93 करोड़ की चल संपत्ति है और पत्नी के पास 10.40 करोड़ की. इस नेटवर्थ को डिवाइड करके देखें तो शत्रुघ्न सिन्हा के पास 122 करोड़ की दौलत है जबकि पूनम सिन्हा के पास 155 करोड़ की. दोनों के पास करीब 65.54 करोड़ की कारें भी हैं.
सोनाक्षी ने लिया उधार
शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिंह के पास करोड़ों रुपये के एग्रीकल्चर लैंड भी हैं. उनके जिस घर का नाम रामायण है, उसकी कीमत 88 करोड़ रु. है. ये घर पूनम सिन्हा के नाम है. इसके अलावा दोनों के पास चार और घर हैं. जो पटना, मुंबई, मेहरौली, देहरादून और दिल्ली में स्थित हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि ये सारी प्रॉपर्टी में बेटों का नाम शामिल हैं लेकिन सोनाक्षी सिन्हा का नाम शामिल नहीं है. सोनाक्षी सिन्हा ने पापा से 11.58 करोड़ और मां से 4.77 करोड़ रुपये उधार लेकर अपना घर खरीदा.
- नियमितीकरण की मांग पर गरजीं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाएं, सौंपा ज्ञापन… - October 27, 2026
- अवैध खनिज परिवहन पर प्रशासन का शिकंजा, 5 वाहन पकड़े… - October 27, 2026
- बैकयार्ड कुक्कुट योजना से बढ़ेगी ग्रामीणों की आय, 150 इकाइयों का वितरण… - October 27, 2026
