कोसीर। मुख्यालय के गुरुजी कैंपलेक्स में इंटरनेशनल ब्रिलियंट राइजिंग स्कूल का उद्घाटन विधायक श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े दीप जलाकर की । शाम 6 बजे कोसीर गांव के गुरु कांप्लेक्स में स्कूल उद्घाटन समारोह में पहुंची हुई । समारोह में द्वीप प्रज्वलित कर महापुरुषों को नमन करते हुए फीता काट कर स्कूल का शुभारंभ किये ।

विधायक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए स्कूल प्रबंधन समिति को बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना किए । साथ ही साथ नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा मन मोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम को संस्था प्रमुख भावना ने अपनी बात रखी वही विशेष रूप से क्रांतिकारी शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष लैलुन भारद्वाज ,कांग्रेस जिला अध्यक्ष अरुण मालाकार , कोसीर थाना प्रभारी कुलदीप तिवारी ,महेंद्र अग्रवाल संस्था के शिक्षकों ने भी संबोधित किया । कार्यक्रम में घनश्याम मनहर , विष्णु चंद्रा , गनपत जांगड़े , थाना प्रभारी कुल दीप तिवारी लक्ष्मण पुरी गोस्वामी , सामा. कार्यकर्ता लक्ष्मण जांगड़े , लैलुन भारद्वाज, लक्ष्मी लहरे, लाभो राम लहरे ,भगत बंजारे चुरेंद्र लहरे ,राम सुख जांगड़े , श्रीकांत जांगड़े, चन्द्रभाग बंजारे शिक्षकगण विद्यालय परिवार एवं पालकगण उपस्थित रहे।

- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

