महिलाओं को आर्थिक रूप से सहायता देने के लिए केंद्र से लेकर राज्य सरकारें कई कल्याणकारी योजनाएं चला रही हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस भी कई सारी स्कीम (Post Office Scheme) निकालते रहते हैं।

आज हम आपके लिए डाकघर की ऐसी ही योजना लाए हैं जो महिलाओं के लिए लाभकारी है। इतना ही इसमें निवेश कर वह कम वक्त में अच्छा-खासा मुनाफा भी पा सकती है। इसमें निवेश का कोई जोखिम भी नहीं है। 2 साल के भीतर ये स्कीम अच्छा रिटर्न देती है। तो चलिए उस योजना के बारे में बता ही देते हैं।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में करे निवेश
ये योजना और कोई नहीं बल्कि महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में करे निवेश (Mahila Samman Saving Certificate Scheme) है। इस योजना में निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस में खाता खुलवाना है। वहीं इसमें 7.5 फीसदी के हिसाब से ब्याज मिल रहा है। जहां महिलाएं दो साल के लिए निवेश कर सकते हैं। आप इस योजना के तहत 2 लाख रुपए तक जमा कर सकती है। साथ में टैक्स लाभ और TDS छूट मिलती है।
योजना के लिए कैसे करें अप्लाई
कम समय में महिलाओं के लिए बचत करने के लिए अच्छी स्कीम है। जहां 2 लाख के निवेश पर वह 7.5 फीसदी के ब्याज पर दो साल के अंदर अच्छा रिटर्न पा सकती हैं। यदि कोई महिला 2 लाख रुपए जमा करती हैं तो उसे रिटर्न में 32 हजार रुपए मिलेंगे। अगर आप भी इस योजना में निवेश करना चाहती हैं तो इसके लिए पोस्ट ऑफिस जाकर खाता खुलवाएं और योजना का फॉर्म सबमिट करें। जरूरी दस्तावेज के तौर पर आधार कार्ड, पैन कार्ड,केवाईसी और एक चेक साथ रखें।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
