सारंगढ़ । राज्य के 33 जिलों में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत शासकीय उचित मूल्य दुकानों में आबंटन माह जुलाई 24 में जिलों द्वारा की जा रहीं राशन सामग्री भण्डारण की समीक्षा में आज दिनांक 24 जून 24 को पाया गया कि – सारंगढ़- बिलाईगढ़ जिला पूरे राज्य में प्रथम स्थान पर है, जो कि – काफी सुखद एवं गौरान्वित करने वाला पल है। जिला कलेक्टर श्री धर्मेश साहू द्वारा प्रति सप्ताह समय-सीमा की आयोजित बैठक में जिलें के राशन दुकानों में राशन भण्डारण की समीक्षा करते हुए उधारी राशि समय पर जमा कराये जाने हेतु जिला खाद्य अधिकारी चित्रकांत ध्रुव को निर्देश दिये जाते है, जिसके कारण जिलें के सभी राशन दुकानों से समय पर उधारी राशि प्राप्त हो जाती है । जिससे समय पर राशन भण्डारण की कार्यवाही में विलंब की स्थिति निर्मित नहीं होती। जिलाध्यक्ष महोदय श्री धर्मेश साहू के मार्गदर्शन में इस जिलें द्वारा सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अन्तर्गत राशन भण्डारण का कार्य सुचारू रूप से संपादित हो रहा है। खाद्य अधिकारी श्री चित्रकान्त ध्रुव द्वारा भी राशन भंडारण कार्य मे विशेष रुचि लेते हुए, नागरिक आपूर्ति निगम के जिला प्रबंधक श्री सूर्यकांत शुक्ला, को सहयोग करते हुए उधारी राशि जमा कराई जाती है। राशन भंडारण के कार्य मे जिला कार्यालय के श्री सुनील देवांगन के साथ साथ जिले के समस्त डिपो इंचार्ज, तकनीकी स्टॉफ, शाखा प्रबंधक, परिवहनकर्ता एवं इन सभी के अधिनस्थ कार्यरत सहयोगियों का उल्लेखनीय योगदान है।
वर्तमान आबंटन माह जुलाई 24 की भांति आगामी आबंटन माह अगस्त 24 तथा आने वाले सभी माहों में राशन भण्डारण के कार्य को प्राथमिकता में रखते हुए शासन द्वारा निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण किये जाने हेतु पुनः सभी संबंधितों को निर्देशित किया गया है।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
