बलौदाबाजार जिले के लवन थाना क्षेत्र के ग्राम तिल्दा में पति ने अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मार कर हत्या कर दिया घटना की सूचना पर लवन पुलिस मौके पर पहुँच घटना की जांच में जुट गयी है।

घटना का कारण प्रथम दृष्टया पारिवारिक विवाद बताया जा रहा है वही पुलिस की फोरेंसिक टीम भी घटनास्थल पहुँच जांच कर रही है। लवन पुलिस हत्यारे पति को हिरासत में ले लिया है तथा शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।घटना कब और कैसे हुई इस पर लवन थाना प्रभारी जांच और हत्यारे पति के पुछताछ के बाद बताने की बात कह रहे हैं। वही मृतिका का नाम खिलेश्वरी घृतलहरे बताया गया है एवं आरोपी पति राजू घृतलहरे है।
मृतिका के दो बच्चे हैं। सूत्रों के अनुसार आरोपी अपनी पत्नी के अलावा एक अन्य स्त्री को रखा हुआ था जिसकी वजह से दोनों में अक्सर विवाद होता था और यही वजह हत्या का कारण बना होगा .फिलहाल लवन पुलिस आरोपी से पुछताछ कर रही है जिसके बाद ही हत्या के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

- वैभव सूर्यवंशी को मिलेगी सजा या लगेगा बैन? श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़कर फंसे, जानें क्या है ICC का नियम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ में बिजली हुई महंगी : घरेलू 50 पैसे, गैर घरेलू और सिंचाई पंप के लिए 40 पैसे प्रति यूनिट बढ़े दाम… - June 16, 2026
- छत्तीसगढ़ के इस जिले में रिश्वत लेते जनपद पंचायत का सीईओ समेत तीन गिरफ्तार… - June 16, 2026

