Big breaking: UGC का बड़ा फैसला, माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी समेत 157 को घोषित किया डिफाल्टर…
UGC ने मध्य प्रदेश की 7 सरकारी यूनिवर्सिटीज़ को डिफॉल्टर बताया है। इसके साथ ही देश की अन्य 157 यूनिवर्सिटीज़ को भी डिफॉल्टर घोषित किया। इनमें 108 सरकारी यूनिवर्सिटी 47 प्राइवेट यूनिवर्सिटी और दो डीम्ड यूनिवर्सिटी भी शामिल हैं।
UGC का कहना है कि इस लिस्ट में आई यूनिवर्सिटीज ने लोकपाल नियुक्त नहीं किया, जिसके चलते ये फैसला लिया गया।
जानकारी के लिए बता दें कि एमपी में UGC ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (भोपाल), राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय(भोपाल), जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय(जबलपुर), मध्य प्रदेश मेडिकल साइंस विश्वविद्यालय(जबलपुर), नानाजी देशमुख पशु चिकित्सा विज्ञान विवि(जबलपुर), राजा मानसिंह तोमर म्यूजिक एंड आर्ट्स विवि(ग्वालियर) और राजमाता विजयाराजे सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय (ग्वालियर) को डिफॉल्टर लिस्ट में डाला है।
इसके अलावा बता दें कि आंध्र प्रदेश की 4, बिहार की 3, छत्तीसगढ़ की 5, दिल्ली की 1, गुजरात की 4, हरियाणा की 2, जम्मू कश्मीर की 1 झारखंड की 4, कर्नाटक की 13, केरल की 1, महाराष्ट्र की 7 मणिपुर की 2, मेघालय की 1, ओडिशा की 11, पंजाब की 2, राजस्थान की 7, सिक्किम की 1, तेलंगाना की 1, तमिलनाडु की 3, उत्तर प्रदेश की 10, उत्तराखंड की 4, पश्चिम बंगाल की 14 सरकारी यूनिवर्सिटी डिफाल्टर घोषित की गई है।
- सारंगढ़ में VBG-RAM G कार्यशाला संपन्न, निखिल बानी ने दी स्वरोजगार की गारंटी… - January 29, 2026
- शासकीय विद्यालय हरदी में वार्षिकोत्सव की धूम…जिला पंचायत अध्यक्ष ने दी अतिरिक्त कक्ष की सौगात.. - January 29, 2026
- सारंगढ़ :प्रशासनिक मार्ग पर ‘मानवीय गरिमा’ तार-तार..नंदा चौक से तहसील कार्यालय तक एक भी शौचालय नहीं.. - January 29, 2026
