सारंगढ़ बिलाईगढ़, 18 जून 2024/कलेक्टर धर्मेश कुमार साहू के निर्देश और सहायक संचालक जिला कौशल विकास प्राधिकरण पुरषोत्तम स्वर्णकार के माध्यम से आईटीआई सरिया में शिक्षित बेरोजगारों को मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना अंतर्गत प्रशिक्षण दिया जाना है। इस आईटीआई सरिया में इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन एवं प्लंबर जनरल (असिस्टेंट) में आठवीं आवेदक को प्रशिक्षण दिया जाना है। इस कोर्स के लिए काउंसलिंग जनपद पंचायत बरमकेला के सभाकक्ष में 20 जून 2024 को सुबह 10:00 बजे निर्धारित किया गया है। इस प्रशिक्षण को सीखने के इच्छुक आवेदक निर्धारित तिथि 20 जून 2024 को सुबह 10 बजे अंक सूची, आधार कार्ड, निवास प्रमाण पत्र एवं पासपोर्ट फोटो के साथ उपस्थित होना है। आवेदक को इलेक्ट्रीशियन डोमेस्टिक सॉल्यूशन एवं प्लंबर जनरल (असिस्टेंट) में प्रशिक्षण हेतु न्यूनतम योग्यता आठवीं उत्तीर्ण होना चाहिए। इसी प्रकार डॉमेस्टिक डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं फिटर फैब्रिकेशन में प्रशिक्षण हेतु आवेदक का न्यूनतम योग्यता दसवीं उत्तीर्ण होना चाहिए।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
