सारंगढ़: सिटी कोतवाली सारंगढ़ के अंतर्गत आने वाला ग्राम छर्रा मे सूने मकान को अज्ञात तत्व के द्वारा आग लगाये जाने की घटना सामने आई है। पिड़ितो की माने तो लगभग 60 हजार रूपये का नगद सहित हजारो रूपये के घरेलू सामान जलकर खाक हो गये। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामलें अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि 435 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।

मिली जानकारी के अनुसार चौथेराम अजय पिता श्री बल्दु अजय उम्र 48 वर्ष निवासी ग्राम छर्रा तहसील सारंगढ, जिला सारंगढ बिलाईगढ का मूल निवासी है उनहोने बताया कि दिनांक 16.06.24 को लगभग
दोपहर 02 बजे वह अपने परिवार के सभी लोग को खाना खा कर बच्चो को गार्डन घूमने के लिए घर मे ताला लगाकर जय मा तारा समिति गोडम गये थे ,लगभग शाम 07 बजे सभी वापस आये तो देखा कि उनके घर मे किसी आज्ञात व्यक्ति के द्वारा आग लगा दिया गया था व घर का सामने के दरवाजा टुटा हुआ है उन सभी ने आग को बुझाने की कोशिश की पर आग बहुत ज्यादा बढने के कारण नही बुझा। घर मे रखे सभी समान जैसे मोटर सायकल, दो हाथ सायकल, टिवी, दिवाल पंखा, चावल दाल, गैस, खाना बनाने का सभी बरतन, सभी कपडे, खाट, पैसा 60 हजार नगद अन्य घर के सभी सामान व दरवाजे खिडकियां जल गये आसपास के लोगो को हमारे गैर मैजुदगी मे घर मे कोई आया था पुछने पर कहे की उनका दामाद आया था बोला गया। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने इस मामलें अज्ञात आरोपी के खिलाफ भादवि 435 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
