रायगढ़ । महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जूटमिल पुलिस द्वारा युवती से दुष्कर्म की रिपोर्ट के 24 घंटे के भीतर आरोपी युवक की पतासाजी कर गिरफ्तार किया गया जिसे न्यायिक रिमांड पर पेश कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल दाखिल किया गया है ।

कल रात स्थानीय युवती द्वारा बसंत चौहान निवासी ग्राम तारापुर थाना कोतरारोड के विरूद्ध कार्यवाही को लेकर लिखित आवेदन किया गया । युवती बताई कि आरोपित बसंत चौहान अपने आप को अविवाहित बताकर उसे शादी करने का झांसा देकर अपने साथ रिलेशनशिप में रखा, वर्तमान में शादी से इनकार कर भाग गया है। युवती बताई कि बसंत इसे इंस्टाग्राम पर मैसेज करता था और उसे पसंद करने की बात कह कर अपने आप को अविवाहित बताकर शादी का प्रस्ताव रखा और इसके किराया मकान पर शारीरिक संबंध बनाया फिर इसे किराया मकान में रखकर शारीरिक शोषण करने लगा । बसंत के घर वालों को जानकारी होने पर बसंत इसे बलौदा, जांजगीर ले गया था । बसंत चौहान के बारे में पता करने पर बसंत चौहान के पूर्व से विवाहित होने और उसके पत्नी और बच्चों की जानकारी मिली । बसंत शादी से इंकार कर छिप रहा है । युवती के आवेदन पर थाना प्रभारी जूटमिल द्वारा महिला विवेचक से पीड़िता का कथन कराकर आरोपी पर अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 376 आईपीसी पंजीबद्ध कर तत्काल आरोपी की पतासाजी कर आरोपी बसंत कुमार चौहान पिता सुमित लाल चौहान उम्र 34 साल निवासी तारापुर थाना कोतरारोड़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर पेश किया गया माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी का जेल वारंट जारी करने पर आरोपी को जेल दाखिल किया गया है ।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
