प्रेमी की तलाश में महिला बन गई भूत! लाल चुनरी ओढ़कर खटखटाती रही हर घर का दरवाजा, दहशत में कटी लोगों की रात…

मध्यप्रदेश के ग्वालियर शहर के एक मोहल्ले में एक अनजान महिला घरों का दरवाजा खटखटाकर भागने वाली महिला का खुलासा कर दिया है। महिला कभी दरवाजे की कुंडी खटकाती तो कभी दरवाजों पर लगी घंटी बजाकर आवाज लगाती थी। खौफ का ये सिलसिला कई दिन से चल रहा था। लोगों में इससे दहशत का माहौल था, लेकिन अब मामले का खुलासा होने से सब कोई हैरान है। दरवाजा खटखटाने वाली कोई और बल्कि प्यार में एक पागल महिला निकली। यह पूरा मामला ग्वालियर के चंदन नगर इलाके का है।
दरअसल, चंदन नगर इलाके में कुछ दिनों की अनजान महिला के द्वारा घरों के दरवाजे खटखटाने की शिकायत मिल रही थी। लोगों में दहशत का माहौल था। इसके बाद पुलिस टीम एक्टिव होकर सीसीटीवी फुटेज के आधार इस अनजान महिला की तलाश में जुट गई थी। पुलिस टीम को तलाश में के दौरान अनजान महिला मिल गई। पुलिस ने बताया कि महिला माधौगंज इलाके की रहने वाली है। उसका प्रेमी विक्की उपनगर में रहता है। दोनों लिवइन में है। किसी बात पर दोनों में कहासुनी हो गई। विक्की प्रेमिका को छोड़कर घर आ गया। प्रेमिका को सिर्फ इतना पता था विक्की का घर चंदननगर बस्ती के पास है। इसलिए रात में विक्की को ढूंढने निकली थी। देर रात चंदन नगर में आकर तमाम घरों की घंटी और कुंडी बजाई चिल्लाई रोई। लेकिन किसी की रात में बाहर निकलने की हिमत नहीं हुई। यह अंदाज लगाया कि महिला किसी वारदात की फिराक में है। इसलिए रात में दरवाजे को खटका रही है। उसके साथ ओर भी लोग हो सकते है। इसलिए लोग दहशत में आ गए थे।
प्रेमी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
आधी रात को घर-घर जाकर घंटी बजाकर प्रेमी को ढूंढने का मकसद लोगों को पता नहीं था। लोग तो दहशत में थे, इसलिए दरवाजा भी नहीं खोल रहे थे। ऐसे में उसे किसी से कोई मदद ही नहीं मिली। लेकिन प्रेम की दीवानी ये स्त्री सुबह 5 बजे तक लोगों के घर के दरवाजे खटकाती रही और आखिरकार अपने प्रेमी को ढूंढने में कामयाब हो गई। दोनों जैसे ही साथ आए, पुलिस के हत्थे चढ़ गए और प्रेम कहानी का खुलासा हुआ।
- निःशुल्क सी.टी.टी. (महिला नसबंदी) अभियान को मिली रफ्तार, जिला अस्पताल सारंगढ़ बना भरोसे का केंद्र… - December 19, 2025
- जनपद सदस्य हीरा भैरवनाथ ने समाज को जोड़ने का दिया संदेश ….मानदेय की 20 प्रतिशत दिया समाजदान.. - December 19, 2025
- रेखा वैष्णव के नेतृत्व मे छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा रायगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न..बैठक मे प्रांतीय उपाध्यक्ष लखन दास वैष्णव एवं प्रांतीय युवा अध्यक्ष विश्वनाथ बैरागी की उपस्थिति.. - December 18, 2025

