छत्तीसगढ़ के मुंगेली में शराब दुकान के पास मिली युवक के लाश की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है। युवक का हत्यारा कोई और नहीं बल्कि मृतक की बेवफा पत्नी और उसका प्रेमी था। दोनों ने मिलकर ही शराब में सल्फास मिलाकर युवक को पिलाए। फिर भी जब युवक की मौत नहीं हुई तो महिला ने पति की हत्या गला घोंटकर कर दी। जिसके बाद पुलिस से बचने के लिए प्रेमी के साथ मिलकर पति के शव को शराब भट्टी के पास फेंकवा दिए थे। ताकि पुलिस को लगे कि युवक की मौत शराब के सेवन से हुई है।

जानिए घटनाक्रम
दरअसल, 7 जून को कोतवाली थाना क्षेत्र के रेहुंटा स्थित शराब दुकान के पास एक युवक की लाश मिली थी। पुलिस ने मृतक की पहचान नरेंद्र श्रीवास 25 वर्ष के रूप में की। पुलिस की जांच के दौरान पोस्टमार्टम रिपोर्ट में पता चला कि जहर देकर व गला घोंटकर युवक की हत्या की गई थी। पुलिस ने संदेह के आधार पर युवक की पत्नी पूजा श्रीवास के मोबाइल की काॅल डिटेल्स को खंगालना शुरू किया। इस दौरान पता चला कि महिला की बातचीत पड़ोस में रहने वाले राकेश श्रीवास से होती है। पुलिस ने इस जानकारी के बाद दोनों को हिरासत में लिया और कड़ाई से पूछताछ की गई। दोनों पुलिस को ज्यादा देर गुमराह नहीं कर पाये और हत्या करने की बात स्वीकार की।
पति को पत्नी के प्रेम संबंध की थी जानकारी
महिला ने पुलिस को बताया कि उसका प्रेम संबंध पड़ोस में रहने वाले राकेश के साथ था। दोनों एक दूसरे को पसंद करते थे। लेकिन इस बात की जानकारी उसके पति नरेंद्र को हो गई थी। दोनों को मिलते हुये पति ने रंगे हाथ पकड़ लिया था। जिसके बाद नरेंद्र ने राकेश और अपनी पत्नी से विवाद भी किया था। इसी बात से नाराज होकर महिला और उसके प्रेमी ने नरेंद्र को रास्ते से हटाने की प्लानिंग रची।
शराब में जहर मिलकर पिलाई
महिला और उसके प्रेमी को पता था कि नरेंद्र शराब का शौकीन है। इसी का फायदा उठा कर दोनों ने नरेंद्र के लिए शराब खरीदी और उसके दारू में सल्फास मिला दिया। घटना वाले दिन पत्नी ने पति को शराब परोसी और जैसे ही नरेंद्र शराब पीने के बाद बेहोश हो गया तो उतने में दोनों ने मिलकर गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।
हत्या के बाद दोनों ने प्लानिंग के तहत ही शव को घटना वाली देर रात शराब दुकान के पास शव फ़ेंक दिया था। ताकि पुलिस को गुमराह कर सके। पुलिस ने इस मामले में करीब 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेजो को खंगाला था। शराब भट्टी के पास लाश रखते हुये आरोपी और उसके साथी कैद हो गये थे। पुलिस ने इन वीडियों के आधार पर ही महिला के प्रेमी सहित उसके दोस्त को भी गिरफ्तार किया गया है।
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
