प्यार की खौफनाक सजा, लड़की के घरवालों ने प्रेमी की गर्दन काट मंदिर में चढ़ा दी बलि…
बिहार के कैमूर से दिल दहला देने वाली खबर आ रही है। यहां शुक्रवार की रात एक युवक की काली माता मंदिर में चाकू से गला रेतकर बलि चढ़ा दी गई।
वारदात बेलाव थाना क्षेत्र के बेलांव गांव के पूरब मां काली मंदिर की है। मृतक युवक की पहचान बेलाव गांव से सटे सोनरा गांव के सूचित राम के बेटे 23 वर्षीय पंकज कुमार के तौर पर हुई है। वारदात के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। वारदात की जानकारी मिलते ही लोगों की काफी भीड़ जुट गई। वारदात का कारण प्रेम प्रसंग बताया जा रहा है। वारदात की सूचना पर बेलाव थाने की पुलिस पहुंची और जांच की।
परिजनों ने पुलिस को नहीं उठाने दिया शव
मामला गंभीर होते देख सूचना पर भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार कुमार पहुंचे। वारदात की जानकारी परिजनों से ली। परिजनों ने पुलिस को शव नहीं उठाने दिया। परिजनों आरोपियों के लिए फांसी और परिवार के लिए न्याय की मांग करने लगे। इसके बाद परिजनों को पुलिस ने कड़ी कार्रवाई का आश्वासन दिया। जिसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेजा गया। मृतक की चाची बिंदा देवी ने बताया कि वारदात की जानकारी उन्हें शनिवार सुबह लगभग 6 बजे बेलाव गांव के लोगों से मिली। गांव की ही एक लड़की से मृतक का प्रेम प्रसंग था।
लड़की ने लड़के से महाराष्ट्र में शादी की थी। कुछ दिन पहले लड़का आया था। शुक्रवार को बेलाव सब्जी लाने गया था। फिर नहीं लौटा। सुबह उनको हत्या की जानकारी मिली। लड़की के परिजनों ने चाकू से गला रेतकर उसे मौत के घाट उतारा है। वारदात की सूचना के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष सहित कई नेता और कार्यकर्ता पहुंचे। भभुआ एसडीपीओ शिवशंकर कुमार ने बताया की प्रेम प्रसंग में युवक की हत्या हुई है। दो संदिग्ध लोगों को गिरफ्तार किया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भभुआ सदर अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
