रायगढ़। दुकानों के बाहर सड़क तक सामान, होर्डिंग, ग्लो साइन बोर्ड आदि रखकर यातायात अवस्थित करने वालों को व्यवस्था बनाये रखने की समझाइश देने आज शाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों द्वारा यातायात व नगर निगम की टीम के साथ शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण किया गया । नगर पुलिस अधीक्षक श्री आकाश शुक्ला, एसडीएम रायगढ़ श्री प्रवीण तिवारी, उपायुक्त नगर निगम श्री सुतीक्ष्ण यादव, डीएसपी ट्रैफिक रमेश चन्द्रा, नायब तहसीलदार श्री गिरीश निंबलकर, टीआई कोतवाली सुखनंदन पटेल के साथ यातायात, कोतवाली और नगर निगम की टीम द्वारा शहर के मार्केट एरिया में पैदल मार्च किया गया । अधिकारियों ने व्यापारियों से अपील की गई की सड़क तक सामान फैलाकर रखने की वजह से सड़क पर जाम की स्थिति बन जाती है जिससे आम नागरिकों को परेशानी होती है, व्यवस्था बनाये रखने में सहयोग करें अन्यथा उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। पुलिस पट्रोलिंग द्वारा एलाउंमेंट कर ऐसे व्यपारियों को हिदायत दिया गया कि वे निर्देशों का पालन करें । इस दौरान नो पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों पर कार्यवाही किया गया ।

- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
- 50 सीटर छात्रावास में मिले सिर्फ 19 छात्राएं…मीनू से गायब भोजन और बंद कमरे में साइकिलें!..विधायक के औचक निरीक्षण से मचा हड़कंप… - September 23, 2026
- सेवा संकल्प को जनआंदोलन बनाने जुटे सामाजिक संगठन… - September 23, 2026
