हमारे देश में सरकार समय-समय पर कई तरह की स्कीम लॉन्च करती रहती है। आज के समय में छोटे से छोटा घर लेने के लिए भी लाखों रुपये की जरूरत होती है।

ऐसे में ज्यादातर लोग तो होम लोन के सहारे ही अपना घर ले पाते हैं।

पर कई लोग ऐसे भी हैं जो लोन भी नहीं ले सकते। ऐसे में भारत सरकार लोगों की मदद करती है।
भारत सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना की शुरुआत 25 जून 2015 को हुई थी। इस योजना को आरंभ करने का मकसद था कि देश के हर गरीब को अपना मकान बनाने के लिए सरकार की तरफ आर्थिक मदद की जाए।
आपको बता दें कि योजना के अंतर्गत लाभार्थी को घर बनाने के लिए सब्सिडी दी जाती है और यह राशि अलग-अलग भी तय होती है।
इस योजना के अंतर्गत कई लोगों को घर बनाने में मदद मिली है लेकिन हर कोई इस योजना का फायदा नहीं उठा सकता है। चलिए आपको बताते हैं कि इस योजना के लिए कौन-कौन से लोग पात्र हैं।
इन लोगों को मिलेगा पीएम अवास योजना का लाभ
आवेदनकर्ता की उम्र 18 साल या उससे ज्यादा होना अनिवार्य है। साथ ही आवेनदकर्ता का भारत का नागरिक होना भी जरूरी है। इसके अलावा आवेदनकर्ता का भारत में कहीं भी कोई पक्का घर नहीं होना चाहिए। घर खरीदने के लिए पहले से कोई भी सरकारी अनुदान नहीं लिया हो।
इसके अलावा अगर एक बार योजना के अंतर्गत आपने लाभ प्राप्त कर लिया है तो दोबारा इसका लाभ आप नहीं उठा सकते हैं। अगर उम्मीदवार का निम्न आय वर्ग (एलआईजी), आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) या फिर मध्यम आय वर्ग (एमआईजी 1 या 2) कैटेगरी में नहीं है तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिल पाएगा।
अगर आपका पहले से शहरी या ग्रामीण इलाके में पक्का मकान है और आप टैक्स भी भरते हैं तो इस योजना का लाभ नहीं ले पाएंगे। इसके अलावा अगर आपकी सरकारी नौकरी है या परिवार में किसी सदस्य की सरकारी नौकरी है तो उन्हें भी इसका लाभ नहीं मिलेगा।
अगर आप किसी कंपनी के मालिक हैं और इस योजना में अप्लाई करते हैं तो आपको इसका लाभ नहीं मिल पाएगा।
ये लोग योजना के लिए कर सकते हैं अप्लाई
जिनके पास आवासीय इकाई नहीं है, तो वह इस योजना से जुड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके पास बीपीएल कार्ड है और अगर आपकी आय निम्न आय है, तो भी आप योजना से जुड़ सकते हैं।
प्रधानमंत्री आवास योजना में मिलती है इतनी सब्सिडी
प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से 2.5 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाती है। सब्सिडी कैलकुलेट करने के लिए आपको प्रधानमंत्री आवास योजना की आधिकारिक साईट https://pmaymis.gov.in/ पर जाना होगा।
इसके बाद होम पेज पर आपको सब्सिडी कैलकुलेटर के विकल्प पर जाना होगा। अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिसमें वार्षिक आय, ऋण की राशि और ऋण की अवधि भरनी होगी।
ये जानकारी भरने के बाद आपके सामने स्क्रीन पर सब्सिडी की राशि आ जाएगी।
- “सुरक्षित मातृत्व की मजबूत पहल” : सारंगढ़ जिला अस्पताल में मेगा हेल्थ कैंप, 38 गर्भवती महिलाओं को मिला विशेषज्ञ इलाज… - April 24, 2026
- सारंगढ़:पुण्य स्मृति में सेवा का अनुपम उदाहरण: आयुर्वेदिक केंद्र को मिला वाटर फ्रीजर-RO, ग्रामीणों को शुद्ध जल की सौगात… - April 24, 2026
- सारंगढ़:वर्षों से फरार आरोपी आखिरकार गिरफ्त में: पुलिस की सटीक घेराबंदी ने दिलाई बड़ी सफलता… - April 24, 2026
