रायगढ़ । शाम थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज को मुखबीर से सूचना मिली कि कबीर चौक बीमा अस्पताल के पास भुवन आदित्य नामक व्यक्ति तथा सहाबुद्दीन खान नामक व्यक्ति द्वारा सट्टा-पट्टी लिखा जा रहा है । थाना प्रभारी द्वारा तत्काल थाने से कार्रवाई के स्टाफ कबीर चौंक रवाना किया गया । जहां जूटमिल पुलिस द्वारा कबीर चौक बीमा अस्पताल के पास भुवन आदित्य पिता कन्हैया आदित्य उम्र 25 वर्ष निवासी बाजीनपाली शिव नगर थाना जूटमिल रायगढ़ को सट्टा लिखते पकड़ा गया जिसके कब्जे से नगदी रकम ₹2120/- रूपये, एक सफेद कागज में विभिन्न अंको में लिखा सट्टा-पट्टी, पेन की जप्ती की गई है ।

वहीं कबीर चौंक के पास एक अन्य रेड कार्रवाई में पुलिस ने सहाबुद्दीन खान पिता सहनुद्दीन खान उम्र 35 वर्ष निवासी गांधी नगर वार्ड क्र. 33, थाना जूटमिल रायगढ़ को सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया है जिसके कब्जे नगदी रकम 1460/- रूपये, एक पेन और सट्टा पट्टी की जप्ती की गई है । दोनों आरोपियों पर थाना जूटमिल में क्रमशः अप.क्र. 257, 258/2024 धारा 06 (क) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई किया गया है । रेड कार्रवाई में थाना जूटमिल के एसआई अमृत लाल साहू, एएसआई राजेन्द्र पटेल एवं हमराह पेट्रोलिंग आरक्षक लखेश्वर पुरसेठ और शशिभूषण साहू शामिल थे ।
- श्रीमती उषा प्रियदर्शी वैष्णव बनीं राज्य महिला आयोग की नई अध्यक्षा..नारी सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण को मिलेगा बल… - June 14, 2026
- डॉ. दीपक जायसवाल के नेतृत्व मे सारंगढ़ जिला अस्पताल की बदली तस्वीर…आधुनिक सुविधाओं से अब मरीजों को मिल रहा नया जीवन..करोड़ों की सरकारी संपत्ति को खुर्द-बुर्द होने से बचाया..सारंगढ़ मे ब्रेन हैमरेज, लकवा और दिल की बीमारियों का इलाज संभव.. - June 14, 2026
- थार से मिले करीब 10 लाख रुपये, दस्तावेज नहीं मिलने पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई… - June 14, 2026

