बांका जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में इन दिनों व्हाट्सप हैक करके डीपी बदल कर कई तरह के कारनामे किये जा रहे हैं. इसी कड़ी में कटोरिया स्थित बाल-विकास परियोजना कार्यालय में कार्यरत डाटा ऑपरेटर उपेंद्र कुमार राम के व्हाट्सअप को रविवार की देर रात्रि हैक कर लिया गया
डीपी बदल कर नाम भी ‘पूजा सेक्सी गर्ल’ लिख दिया गया. जबकि नंबर डाटा ऑपरेटर का ही शो-करता रहा. साइबर गिरोह द्वारा व्हाट्सअप हैक करने के बाद फ्रैंड लिस्ट से जुड़े मोबाइल नंबरों व बाल-विकास परियोजना कार्यालय के कई ग्रुप में अश्लील तस्वीरें शेयर कर दी गयी. हालांकि इसकी पुष्टि कई ग्रुप में प्रखंड की सीडीपीओ, महिला पर्यवेक्षिका व आंगनबाड़ी सेविकाएं जुड़ी हुई हैं. हालांकि मामले की जानकारी होने के बाद ग्रुप के अन्य एडमिन ने उक्त अश्लील फोटो को रिमूव भी कर दिया गया. पीड़ित डाटा ऑपरेटर उपेंद्र कुमार राम ने पहले टॉल फ्री नंबर 155260 व 1930 पर शिकायत दर्ज करायी. फिर साइबर थाना बांका में लिखित रिपोर्ट भी दर्ज करायी है. यह पूरा प्रकरण क्षेत्र में चर्चा का विषय बना रहा. विदित हो कि इससे पहले भी कई प्रतिष्ठित लोगों के व्हाट्सप को हैक कर साइबर हैकरों द्वारा दोस्तों व रिश्तेदारों से पैसे की डिमांड करने की घटना घटित हो चुकी है.
- छत्तीसगढ़:पहाड़ के ऊपर 5 तालाब, 12 भुजाओं वाली देवी, राजा के सपने में आकर करवाया मंदिर निर्माण, रहस्यमयी है यह स्थान… - October 17, 2026
- किसानों को इस बार नहीं होगी दिक्कत, सरकार ने शुरू की तैयारी, छत्तीसगढ़ में धान खरीदी को लेकर बड़ा अपडेट.. - October 17, 2026
- छत्तीसगढ़ में खौफनाक मंजर: 4 साल की बेटी के लिए तेंदुए से भिड़ा पिता, 8 मिनट तक चला मौत का खेल… - October 17, 2026
