रायगढ़ । खरसिया थानाक्षेत्र में प्रशिक्षु आईपीएस एवं थाना प्रभारी खरसिया श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में अवैध शराब, जुआ सट्टा पर अंकुश लगाने अभियान स्तर पर पुलिस की कार्यवाही जारी है ।

इसी क्रम में कल 01 जून को प्रशिक्षु आईपीएस श्री आकाश श्रीश्रीमाल के नेतृत्व में खरसिया पुलिस की टीम द्वारा अवैध शराब बिक्री सूचना पर कार्यवाही किया गया । प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम छोटे देवगांव के अनसूईयागुप्ता उर्फ गुड्डी गुप्ता (उम्र 50 वर्ष) अपने घर काफी अधिक मात्रा में शराब रखकर अवैध रूप से बिक्री किया जाता है । सूचना पर तत्काल खरसिया पुलिस की टीम द्वारा मुखबीर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया । महिला के घर दुकान के अंदर प्लास्टिक बोरी पर छिपा कर रखा हुआ 85 पाव देसी प्लेन मदिरा बरामद हुआ। आरोपिया के विरुद्ध थाना खरसिया मे अपराध क्रमांक 339/2024 धारा 34(2),59(1) आबकारी अधिनियम तहत कार्यवाही किया गया है । कार्यवाही में उपनिरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, सहायक उप निरीक्षक राजेश कुमार दर्शन आरक्षक हेमलाल सिदार और योगेन्द्र सिदार शामिल थे ।
- सरिया : नींद की गोलियां देकर 10 महीने तक बहू से मिटाता रहा हवस..विरोध पर दी बच्चों को मारने की धमकी…कलयुगी दादा ससुर सलाखों के पीछे… - September 24, 2026
- न्योता भोज की आड़ में ‘दाग’ धोने की नाकाम कोशिश…चाँटीपाली स्कूल में गैर-हाजिरी पर घिरे प्रबंधन का ‘इवेंट मैनेजमेंट’ बेनकाब!तब सवालों से भागे संकुल समन्वयक और प्रधान पाठक ने साधी थी चुप्पी, अब प्रायोजित मंच सजाकर कैमरे के सामने परोस रहे सफाई.. - September 24, 2026
- गढ़चौक से प्रतापगंज तक नाली निर्माण में भारी धांधली का आरोप…मानकों को ताक पर रखकर हो रहा है ‘कागज’ पर विकास, जनता में आक्रोश! - September 23, 2026
