सरिया। सारंगढ़ मे प्रचण्ड गर्मी से लोग बेबस नज़ार आरहे हैं, गर्मी की हद इसी से अंदाज लगाया जा सकता है कि अब लोगों की मृत्यु की खबर आ रही है। जी हां आवे सही पढ़ा फैक्ट्री से काम करके लौट रहे सरिया निवासी सुरेश पाणिग्राही उर्फ पिंटू पाणिग्राही पिता स्वर्गीय परीक्षित पाणिग्राही उम्र 45 वर्ष आज शुक्रवार को दोपहर करीब 1.30 बजे ग्राम पंचधार से एक फैक्ट्री से काम करके लौट रहा था। इस दौरान रास्ते में लू लगने से उसकी मौत होने की जानकारी प्रकाश में आई है। उनके करीबी परिजन पवित्र मोहन पाणिग्राही में बताया कि लू लगने से सुरेश पाणिग्राही की मौत हुई है। वह पंचधार के एक फैक्ट्री से काम करके पैदल अपने घर सरिया लौट रहा था।
इस दरमियान रास्ते में उसकी सड़क किनारे लाश मिली। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों ने घटना स्थल से शव को घर लाया तत्पश्चात् अंतिम संस्कार के लिए ले जाया गया। भीषण गर्मी के कारण सरिया क्षेत्र में लू लगने से एक और महिला की मौत होने की खबर सामने आई है। नगर पंचायत सरिया के वार्ड क्रमांक 3 निवासी सुपकेशी चौहान पति ध्रुव चौहान उम्र 55 वर्ष बुधवार को शाम 5 बजे खेत से कार्य करके लौट रही थी।
इसी दरमियान घर में जैसे ही पहुंची और नाश्ता पानी करने के बाद ऐसे सो गई की और वह उठ नहीं पाई । परिजनों ने बताया कि लू लगने के कारण मौत भी होगी। मृतक सुपकेशी चौहान के भाई हेमंत चौहान ने बताया कि मेरी बड़ी बहन प्रतिदिन की भांति बुधवार को भी खेत गई थी और वहां से लौटने पर कुछ देर बाद घर में उसकी मृत्यु हो गई।


- मेहनतकशों को मिला सम्मान: मजदूर दिवस पर श्रमिकों के चेहरे खिले, अभामा महिला सम्मेलन की अनोखी पहल… - May 2, 2026
- फ्लाइएश ओवरलोडिंग पर बड़ा एक्शन: 4 वाहनों से 1.26 लाख वसूली, 20 अन्य पर भी चली कार्रवाई… - May 2, 2026
- 16-17 मई को होगा भाजपा का मेगा प्रशिक्षण वर्ग, तैयारी बैठक में दिखा जबरदस्त उत्साह… - May 2, 2026
