सारंगढ़ बिलाईगढ़: आबकारी आयुक्त सह सचिव आर संगीता के निर्देश के तारतम्य में कलेक्टर श्री धर्मेश साहू एवं जिला आबकारी अधिकारी श्रीमति सोनल नेताम के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग के वृत्त सारंगढ़ को सूचना मिली की ग्राम भोजपुर थाना सारंगढ़ में तालाब किनारे भारी मात्रा में अवेध कच्ची महुआ शराब का निर्माण किया जाता है, जिसे आसपास के क्षेत्रों में इसको विक्रय किया जाता है। सूचना की हि होने पर टीम के साथ बताए गए स्थान पर पहुंचे और वहां पर 105 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा प्लास्टिक डिब्बों में भरा महुआ शराब बनाने के लिए महुआ लाहन जिसकी कूल मात्रा लगभग 540 किलोग्राम है, को जब्त किया गया। कच्ची महुआ शराब को कब्जा आबकारी कार्यालय में लिया गया एवम विधिवत रूप से महुआ लाहन का नष्टीकरण किया गया है द्य अज्ञात आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम धारा 34(1)(क) (च)34(2) का , प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया है। आरोपियों की पतासाजी की जा रही है। इस कार्यवाही में स.जि.आब.अधि. आनंद वर्मा आबकारी आरक्षक गणेश धीरज मोहनलाल चौहान नगर सैनिक उमा सिदार का उल्लेखनीय योगदान रहा।

- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
