सारंगढ़। सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिले मे मोटर सायकल की चोरी पर विराम नही लग रहा है। चोरो ने पुलिस को चुनोती देते हुए तीन दिन मे तीन मोटर सायकल चोरी कर दिया है। पहला मोटर सायकल की चोरी न्यायालय परिसर मे न्यायालय के भृत्य का किया गया जबकि शेष 2 मोटर सायकल बरमकेला के बाजार से पार कर दिया गया। मोटर सायकल चोरी करने वागिरोह के खिलाफ सारंगढ़ पुलिस को अभी तक सफलता प्राप्त नही हुई है।
मिली जानकारी के अनुसार रविशंकर बंजारे पिता टेकराम बंजारे उम्र 32 वर्ष ग्राम सलोनी तहसील पलारी जिला बलोदाबाजार वर्तमान पता सिविल कोर्ट सारंगढ जिला सारंगढ बिलाईगढ छग का रहने वाला है तथा अपर सत्र न्यायालय पाक्सो एक्ट एफटी एससी सारंगढ मे भृत्य के पद पर पदस्थ है। उन्होने बताया कि आज दिनांक 30.05.2024 को दिन 10.00 बजे मे अपने मोटर सायकल क्र. सीजी 22 आर 8575 होण्डा सीडी 110 ड्रीम काले रंग का हरा स्टीकर वाला मोटर सायकल में न्यायालय सारंगढ डयूटी गया ओर न्यायालय परिसर में मोटर सायकल को खडा कर हेण्डल लाक कर चाबी अपने पास रखकर न्यायालय मे ड्यूटी कर रहा था। 2.00 बजे लंच टाईम मे वह अपने मोटर सायकल को जाकर देखा तो मोटर सायकल जहां खडा किया था वहां नहीं था। कोई अज्ञात ब्यक्ति चोरी कर उसके मोटर सायकल को ले गया है। सिटी कोतवाली पुलिस सारंगढ़ ने अज्ञात चोर के खिलाफ भादवि 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया हे।

- सारंगढ़:धर्मांतरण विवाद पर कोतवाली में भाजपा का हल्लाबोल, कार्रवाई की मांग पर धरने से गरमाई सियासत… - June 15, 2026
- कटंगपाली और छेलफोरा बने अवैध माइनिंग के सबसे बड़े “डार्क स्पॉट”..धरती का सीना चीरकर रसूखदार भर रहे तिजोरियां, धूल फांकने को मजबूर बेबस इंसान… - June 15, 2026
- 30 जून तक कराएं श्रमिक पंजीयन में सुधार, नहीं तो अटक सकती हैं योजनाओं की सुविधाएं… - June 15, 2026

