सारंगढ़। सारंगढ़ नगर के वार्ड क्रमांक 13 में गर्मी छुट्टी मे अपने मायके आये बहन को भाई ने दोपहर का खाना मांगा किन्तु विलंब होने पर कहासुनी होने पर मोके पर उपस्थित दामाद ने बड़साले के ऊपर बांस के डंडे से हमला कर दिया तथा कांच के बोतल से हमला कर सर फोड़ दिया। इस आशय की शिकायत पिडित व्यक्ति विजय ठाक॒र के द्वारा सिटी कोतवाली सारंगढ़ में किया गया है। जिस पर आरोपी दामाद हरेन्द्र सिंह ठाकुर ग्राम लाखा के खिलाफ भादवि 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार विजय सिंह राजपुत पिता श्री ईश्वर सिंह राजपुत उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 13 राजापारा सारंगढ का रहने वाला है उसने बताया कि वह एन.जी.ओ .रायगढ में कार्यरत है दिनांक 27.05.2024 को उसकी छोटी बहन सुमन सिंह ओर दामाद हरेन्द्र सिंह सारंगढ घुमने आए हुए थे ओर दिनांक 29.05.2024 को वह अपनी छोटी बहन सुमन से दोपहर लगभग 03 बजे खाना खाने के लिये मांगा। बहन द्वारा खाना नही लाने पर विजय ने उसे डांटकर फिर खाना लाने के लिये कहा तब लगभग 1715 बजे पर उनका दामाद यानि सुमन सिंह का पति हरेन्द्र सिंह ठाकुर ने विजय ठाकुर को गंदी गंदी गालियां देते हुए बोला कि मेरी ओरत से खाना के लिये क्यो बोल रहे हो? अपनी ओरत से खाना मांग कहकर विजय को जान से मारने की धमकी देते हुए उसके ही घर में विजय को उसके घर वालो के सामने बांस के उण्डे से पीठ पर ओर कांच के बाटल से सिर पर मारकर विजय का सर फोड दिया ओर दांये हाथ की उंगलियो को बुरी तरह मरोड दिया जिससे विजय के हाथ एवं पीठ पर बुरी तरह से दर्द है ।और सिर से भी बुरी तरह खुन बह रहा है चोट है। सिटी कोतवाली थाना सारंगढ़ ने विजय ठाकुर की शिकायत पर आरोपी दामाद हरेन्द्र सिंह ठाकुर ग्राम लाखा रायगढ़ के खिलाफ भादवि 294,506,323 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है।
- सारंगढ़:ई-चालान के नाम पर बड़ा साइबर खेल! एक क्लिक में खाली हो सकता है बैंक खाता… - September 14, 2026
- शराब प्रेमियों को बड़ा झटका! सारंगढ़ समेत सभी प्रीमियम शराब दुकानों में कैशलेस बिक्री… - September 14, 2026
- रायगढ़:ट्रांसफर के बाद भी डीईओ ऑफिस में जमे कर्मचारी, युक्तियुक्तकरण पर उठे सवाल… - September 14, 2026
