रायगढ़। आज सुबह थाना जूटमिल में स्थानीय रहवासी आकर थाना प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज को हीरो होंडा शोरूम के पास रश्मि साइकिल स्टोर के संचालक सुनील अग्रवाल द्वारा मोहल्ले के लडक़ों जिसमें नाबालिग भी शामिल है उन्हें सोल्यूशन बेचने की शिकायत किया गया और बताए कि लडक़े इस सोल्यूशन का उपयोग सूंघ कर नशे के रूप में कर रहे हैं।
शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी तत्काल अपने स्टाफ और शिकायकर्ताओं को लेकर रश्मि साइकिल स्टोर में दबिश दिए। जहां उन्हें सायकल पंचर बनाने के काम में आने वाले सोल्यूशन की बड़ी खेप मिली। थाना प्रभारी द्वारा दुकान संचालक सुनील अग्रवाल से नाबालिगों को सोल्यूशन बेचने के संबंध में पूछताछ करने पर सुनील अग्रवाल उग्र होकर कार्यवाही का विरोध करने लगा। थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक सुनील अग्रवाल पिता रेखचंद अग्रवाल उम्र 38 वर्ष निवासी जूटमिल होंडा शोरूम के पास थाना जूटमिल के कृत्य पर धारा 151 सीआरपीसी के तहत प्रतिबंधक कार्यवाही कर एसडीएम न्यायालय पेश किया गया है। थाना प्रभारी द्वारा शिकायतकर्ताओं को आगे यदि इस प्रकार की गतिविधियां होने पर तत्काल सूचित करने कहा गया है।

- सारंगढ़ जनपद की सामान्य सभा में गरमाया विकास का मुद्दा, गैरहाजिर अधिकारियों पर निंदा प्रस्ताव… - September 24, 2026
- पवन केजरीवाल की पुण्य स्मृति पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर… - September 24, 2026
- बिलाईगढ़ में कांग्रेस सेवादल की बैठक, बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने पर जोर… - September 24, 2026
