शहर में सट्टा-पट्टी लिखते 5 सटोरी सपड़ाए… कब्जे से नगद 9,460 रूपये व लाखों की सट्टा पट्टी सहित 3 मोबाइल जप्त..
रायगढ़। एसपी के दिशा निर्देशन पर साइबर सेल तथा थानों की टीम ने क्षेत्र में चल रहे अवैध शराब, जुआ-सट्टा पर लगातार कार्यवाही कर रही है। इसी कड़ी में आज साइबर सेल, थाना चक्रधरनगर एवं जूटमिल पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा सक्रिय किए गए मुखबीरों से सूचनाएं लेकर शहर में छापेमार कार्यवाही करते हुए सट्टा-पट्टी लिख रहे 05 आरोपियों को पकड़ कर उनके कब्जे से नगद 9,460 रूपये व लाखों की सट्टा पट्टी सहित 3 मोबाइल जब्त किया है।
चक्रधरनगर पुलिस टीम ने बोईरदादर चौक के पास आरोपी – योगेश बरेठ पिता सुरीत बरेठ 29 साल निवासी ग्राम सरवानी थाना बरमकेला जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ हाल मुकाम विजयपुर को पकड़ा जिससे 2,100 नगद और एक मोबाइल जप्त किया गया है। वहीं दूसरी कार्रवाई में बोईरदादर मां मेडिकल स्टोर के पास आरोपी सुनील यादव पिता गोपाल यादव 31 साल निवासी पंडरीपानी को पकड़ा गया जिससे 2,300 नगद और दो मोबाइल की जप्ती की गई है।
इसके साथ जुटमिल पुलिस ने आरोपी भूपेंद्र पटेल पिता अनुज पटेल 25 साल निवासी कबीर चौक पकड़ा है, जिससे 1,720 रुपए, आरोपी जय किशन पिता चंद्रहास निषाद 19 साल निवासी कोड़ातराई को बीमा अस्पताल टी स्टॉल के पास पर सट्टा नोट करते पकड़ा गया जिसके कब्जे से 1,650 रुपए एवं आरोपी शहाबुद्दीन पिता शहानुद्दीन 35 वर्ष निवासी गांधीनगर जूटमिल को बीमा अस्पताल के पास पकड़ा गया जिसकी कब्जे से 1,690 रुपए की जप्ती की गई है। आरोपियों पर छत्तीसगढ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
सट्टा की रेड कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक मोहन भारद्वाज, साइबर सेल प्रधान आरक्षक राजेश पटेल, दुर्गेश सिंह, बृजलाल गुर्जर, रेणु मंडावी सिंह, आरक्षक प्रशांत पंडा, पुष्पेंद्र जाटवर, विकास प्रधान, विक्रम सिंह, सुरेश सिदार, प्रताप बेहरा, नवीन शुक्ला, रविंद्र गुप्ता, थाना जूटमिल के प्रधान आरक्षक रामनाथ बनर्जी, थाना चक्रधर नगर के प्रधान आरक्षक रवि साय शामिल थे।
- शरीर में नजर आ रहे ये लक्षण न करें नजरअंदाज, हो सकते हैं यूरिक एसिड बढ़ने के संकेत; कैसे करें कंट्रोल? - March 8, 2026
- खाना बनाने का नहीं है मन, बस 10 मिनट में तैयार करें प्याज और मलाई से बनी ये टेस्टी सब्जी, नोट कर लें इंस्टेंट रेसिपी… - March 8, 2026
- धुरंधर द रिवेंज के ट्रेलर में दिखे ये 6 चेहरे, जानें बड़े साहब का है नाम? - March 8, 2026
