कोलकाता: में इतिहास के सबसे बुरे दौर से गुजर रही मुंबई इंडियन्स का मुकाबाला आज कोलकाता नाइटराइडर्स में होने वाला है। दोनों टीमों के बीच मैच कोलकाता में खेला जाएगा। हालांकि मुंबई के लिए ये मैच महज एक औपचारिकता मात्र है। लेकिन मैच से पहले सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में रोहित शर्मा अपने करीबी मित्र और केकेआर के मेंटर अभिषेक नायर से अपना दर्द बयां करते हुए नजर आ रहे हैं। केकेआर ने इस वीडियो को सबसे पहले अपने अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट किया था, लेकिन जैसे ही बवाल कटा इसे डिलीट कर दिया गया। हालांकि तब तक देर हो चुकी थी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका था।
सामने आए वीडियो में आप सुन सकते हैं कि रोहित शर्मा कह रहे हैं ‘एक-एक चीज चेंज हो रहा है…वो उनके ऊपर है…जो भी है वो मेरा घर है भाई, वो टैंपल (मंदिर) जो है ना मैंने बनवाया है…भाई मेरा क्या, मेरा तो ये लास्ट है…’ हालांकि फैन्स के पब्लिक के बीच रिकॉर्ड किए गए इस वीडियो में आवाज साफ सुनाई नहीं दे रहा है, लेकिन गौर से सुनने पर दोनों की बातचीत समझ में आ जाएगी। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद ये कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा अगले सीजन में मुंबई के साथ नहीं नजर आएंगे।
बता दें, मुंबई इंडियंस के टीम मैनेजमेंट ने आईपीएल 2024 से पहले रोहित शर्मा से कप्तानी छीन ली थी। हिटमैन की जगह हार्दिक पांड्या को टीम का नया कप्तान बनाया गया था, जिसे एमआई ने गुजरात टाइटंस से ट्रेड किया था। रोहित से कप्तानी छीने जाने वाली बात एमआई के फैंस अभी तक पचा नहीं पाए है, यही वजह है जिस मैदान पर मुंबई इंडियंस की टीम खेलने जाती है वहां रोहित शर्मा के लिए भरपूर सपोर्ट देखने को मिलता है, वहीं हार्दिक पांड्या के खिलाफ हूटिंग होती है।
इन सभी चीजों का असर आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस के परफॉर्मेंस पर भी पड़ा। यही वजह है एमआई इस साल टूर्नामेंट से बाहर होने वाली पहली टीम बनी। मुंबई इंडियंस ने अभी तक कुल 12 मुकाबले खेले हैं जिसमें टीम को 4 ही जीत मिली है। एमआई पॉइंट्स टेबल में 9 वें पायदान पर है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
