लखनऊ: यूपी की राजधानी लखनऊ में सनसनीखेज वारदात सामने आयी है। यहां के मलिहाबाद इलाके में एक पत्नी ने अपने आशिकों के साथ मिलकर अपने पति की बेरहमी से हत्या करवा दी। गांव के ही दो लोगों से मृतक की पत्नी का अवैध संबंध चल रहा था। इसकी जानकारी मृतक और उसके परिवार को हो गई थी।
कहा जा रहा है कि मृतक ने अपनी पत्नी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में भी पकड़ भी लिया था, जिसका बाद से पति ने विरोध जाहिर किया था। वहीं पत्नी ने प्लान बनाकर अपने पति की निर्मम हत्या करवा दी है। वहीं पुलिस ने आरोपी पत्नी समेत 3 लोगों की गिरफ्तार कर लिया है।
दरअसल, मलिहाबाद के कुशभरी गांव के रहने वाले 35 वर्षीय प्रदीप रैदास अपनी पत्नी रेखा और बच्चों के साथ परिवार से अलग एक रूम में रहता था। प्रदीप के गले में कुल्हाड़ी से कई वारकर उसकी निर्मम हत्या कर दी गई है। हत्या की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को 9 मई की तड़के सुबह 4 बजे दी गई। इस मामले की जांच में सामने आया कि मृतक की हत्या उसकी ही पत्नी रेखा ने अपने प्रेमियों के साथ मिलकर करवाई है।
पड़ोस के राजू और सोनू पाल से था अवैध संबंध
डीसीपी वेस्ट ने बताया कि मृतक प्रदीप रैदास की पत्नी का पड़ोस के राजू रैदास और उसी गांव के रहने वाले सोनू पाल से अवैध संबंध था। पत्नी के अवैध संबंध की जानकारी मृतक प्रदीप, उसके भाई और पिता को भी हो गई थी। इसको लेकर मृतक के परिवार वाले विरोध करते थे। उन्होंने बताया कि बीते 2 मई को प्रदीप ने अपनी पत्नी को राजू रैदास के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। जिसके बाद पति-पत्नी के बीच जमकर विवाद हुआ था।
जब प्रदीप इन लोगों के मिलने जुलने में बाधा बनने लगा तो, मृतक की पत्नी और उसके प्रेमियों ने मिलकर प्रदीप को रास्ते से हटाने की साजिश रची। प्लान में राजू रैदास और रेखा के बाद में शादी करके घर बसाने की भी बात थी। प्लान के मुताबिक ही राजू रैदास ने नींद की गोलियां खरीद कर मृतक की पत्नी और अपनी प्रेमिका रेखा को दिया था। रेखा ने प्रदीप को रास्ते से हटाने के लिए खाने में नींद की गोलियां मिला दी थी।
इस दौरान राजू और सोनू दरवाजे पर ही खड़े थे। प्रदीप के गहरी नींद में जाते ही रेखा ने दरवाजा खोला और राजू ने कुल्हाड़ी से एक के बाद एक कई वार करके प्रदीप को मौत की नींद सुला दिया। वहीं पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, राजू और सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।
- पवनी में भीषण सड़क हादसा: पल्सर सवार युवक की मौत, हादसा खुद गिरने से या टक्कर से? जांच में जुटी पुलिस… - October 29, 2026
- चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कल सभी स्कूल बंद.. - October 29, 2026
- 14 श्रद्धालु करेंगे अमृतसर-वैष्णो देवी के दर्शन, 2 नवंबर तक आवेदन… - October 29, 2026
