बिलासपुर. न्यायधानी के विनोबा नगर के एक हॉस्टल में युवक-युवती आपत्तिजनक हालत में मिले हैं. मोहल्ले के लोगों की शिकायत पर हिन्दू संगठन के लोग हॉस्टल में पहुंचे, जिसके बाद दोनों को तारबाहर पुलिस के हवाले किया. पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाकर कार्रवाई की.

सलूजा हॉस्टल में रहने वाला सोहेल खान अलग-अलग लड़कियों को अपने कमरे में लेकर आता था, जिसकी शिकायत कॉलोनी के लोगों ने हिंदू संगठन से की. इसके बाद मंगलवार को हिन्दू संगठन के लोग हॉस्टल पहुंचे और सोहेल खान के रूम में गए. सोहेल खान से पूछताछ करने पर वह बोला कि कमरे में उसकी बहन है, लेकिन पड़ोसियों ने अंदर की जांच की तो युवती आपत्तिजनक स्थिति में थी. उसने बताया कि वह कोरबा की रहने वाली है और यहां पढ़ाई करने आई है. इसकी सूचना तारबाहर पुलिस को दी गई.
पुलिस सोहेल खान और युवती को तारबाहर थाना लेकर पहुंची. बताया जा रहा कि सोहेल खान पंडरिया का रहने वाला है और विनोबा नगर के सलूजा हॉस्टल में रहकर महिंद्रा कोचिंग सेंटर में कोचिंग करता है. इसी दौरान युवती से उसकी दोस्ती हुई थी.
पुलिस ने दोनों के माता-पिता को फोन कर जानकारी दी और उन्हें समझाइश देकर युवक के खिलाफ कार्रवाई की. युवक के रूम की तलाशी लेने पर पुलिस को अश्लील सामान भी मिला है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
