पटना: मां को अपनी औलाद से बहुत प्यार होता है. लेकिन अगर वहीं मां अपने बच्चे की जान की दुश्मन बन जाए तो आप क्या कहेंगे. जी हां… अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर कोई भी मां अपने बच्चे की जान की दुश्मन क्यों बन गई. तो अब आप अपने दिमाग पर जोर देना बंद कर दिजये,क्योंकि आपको इस बात का पता पढ़ने के बाद लगेगा.

दरअसल आज की जो स्टोरी है, वो बिल्कुल इसी तरह की है. बिहार के मुंगेर थाना इलाके में एक मां ने अपनी ही बेटी की हत्या कर डाली. बता दें कि पुलिस ने इस मामले मां और चाचा को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि बेटी के पिता और दादा फरार चल रहे है.
कमरे से आवाज आ रही थी
वहीं इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं जब मां ने कमरे में झांका तो देखा कि उसकी बेटी आपत्तिजनक हालत में थी. वहीं इसके बाद मां ने बेटी और अपने पति के साथ-साथ अन्य सदस्यों को जगाया और इसके बारे में जानकारी दी, जिसके बाद सभी लोगों ने दरवाजा खोल कर बेटी का गला दबा कर हत्या कर दी.
शव को गंगा नदी में बहा दिया
बता दें कि लड़की का चक्कर उसी के गांव में रहने वाले लड़के के साथ चल रहा था. वहीं जब परिवार वालों को मालूम हुआ तो उसने बेटी का गला दबा कर हत्या कर दी. वहीं लोगों को ये पता न चले की बेटी हत्या कर दी गई है, इसलिए उन्होंने इसे घटना का रूप देने का सोचा और शव को श्रीकृष्ण सेतु से गंगा नदी में बहा दिया.
पिता और दादा फरार है
इस सब के बाद सारे परिवार वाले थाना गए और अपहरण का मामला दर्ज करवाया. जब पुलिस ने मामला की जांच की तो कुछ और ही निकला. वहीं इसके बाद पुलिस ने माँ और चाचा से पूछताछ की तो सारा सच सामने आ गया. इसके बाद पुलिस ने माँ और चाचा को उनके बयान पर गिरफ्तार कर लिया है. वहीं अभी भी पिता और दादा फरार है.
- सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य सेवाओं के साथ आध्यात्मिक मूल्यों की मिसाल पेश कर रहा मनसा नर्सिंग होम..नौ दिवसीय गणेशोत्सव का भव्य समापन, ‘बप्पा’ को भावभीनी विदाई..डॉक्टरों व स्टाफ ने की क्षेत्रवासियों के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की प्रार्थना.. - September 22, 2026
- MP-CG की सहमति के बाद भी नहीं मिला एरियर, सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, 17 दिसंबर को प्रदेशव्यापी आंदोलन… - September 22, 2026
- छत्तीसगढ़ स्कूल शिक्षा विभाग में बंपर नियुक्तियों के अवसर, व्याख्याता के 854 पदों पर होगी भर्ती, जानिए पूरी खबर… - September 22, 2026
