सारंगढ़। लोकसभा चुनाव के प्रचार प्रसार में थम गये हैँ। यूँ तो सभी कार्यकर्ता लोकसभा प्रत्याशी को जीताने लगे हैँ उनमे से प्रमुख नाम विधायक प्रतिनिधि गणपत जांगड़े का भी आता है। अलग अलग क्षेत्र में कांग्रेस के नेतागण प्रचार प्रसार में जुटे हें इसी कड़ी में सारंगढ़ विधायक प्रतिनिधि गनपत जांगड़े लगातार कोसीर क्षेत्र में नुक़ड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार में जुटे रहे।चिलचिलाती धूप में लोगों के बीच पहुंचकर रायगढ़ लोकसभा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती डॉक्टर मेनका देवी सिंह को भारी आहत मत से विजई बनाने अपील कर रहे बकौल गणपत जांगड़े पूर्व छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की उपलब्धियां को बताते हुए भाजपा की नाकामियों को जन जन तक पहुंचा कर देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनने के फायदे सभी को बता रहे थे। आगे उन्होंने भाजपा पार्टी पर हमला करते हुए लोगों को आगाह किया कि भाजपा के 400 पार नारा को आप सबको समझना हे जब उनकी पूर्ण बहुमत की सरकार होगी तो देश में आरक्षण खत्म कर दिया जाएगा ओर हम सबको गुलामी की जिंदगी जीनी पड़ेगी इस तरह अपने बाल बच्चों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए इस लोकसभा चुनाव में स्वयं की सम्मान ओर भविष्य के लिए कांग्रेस के पक्ष में
मतदान कर इस लोकतंत्र को बचाने में आप सब से अपील करता हूँ. उन्हांने कोसीर,भांठागांव,उलखर, मचगोढा,गन्तुलि छेटे,गन्तुलि बड़े में नुक़्ड़ सभा के माध्यम से प्रचार प्रसार कर कांग्रस प्रत्याशी क पक्ष में समर्थन मांग कर आशीर्वाद लिया उनके साथ जिला कांग्रस महामंत्री विष्णु नारायण चंद्रा, वरिष्ठ कांग्रसी छदुराम साहू,भगत बंजारे,लाल बहादुर चन्द्रा.कुलदीप खुंटे, जितंद्र चन्द्रा, फूल कुमार विश्वकर्मा, रामधन श्रीवास,सनत चंद्रा भाला बर्मन व ब्लाक कांग्रस के पदाधिकारिगण कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।


- “एक दिन में मिलेगा न्याय!” — 9 मई को लगेगी नेशनल लोक अदालत, मौके पर सुलह से निपटेंगे हजारों मामले… - April 29, 2026
- “गांव-गांव पहुंचेगा प्रशासन, मौके पर होगा समाधान!” — सारंगढ़ में ‘सुशासन तिहार 2026’ का बड़ा ऐलान… - April 29, 2026
- पट्टा मिला… पर नक्शे में नाम गायब! किसान पहुंचे कलेक्टर दरबार, न्याय की लगाई गुहार… - April 29, 2026
