शादियों से सीजन की शुरूआत होने के साथ ही अब अलग-अलग राज्यों में लूटेरी दुल्हनों का गैंग सक्रिय हो गया है। इस गिरोह के लोग पहले कुंवारे लड़कों को झांसा देकर अपनी जाल में फंसाते हैं। इसके बाद शादी भी रचा लेते हैं और शादी खत्म होते ही नकदी और जेवर लेकर फरार हो जाती है। ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सामने आया है। यहां ससुराल में पहली रात नई नवेली दुल्हन अचानक लापता हो गई, जिससे परिवार में अफरा तफरी का माहौल हो गया। पति ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है।

मिली जानकारी के अनुसार रैपुरा थाने इलाके की रहने वाले अशोक कुमार निवासी कपुरी 18 अप्रैल को रीतिरिवाज के साथ बारात लेकर मऊ थाना क्षेत्र के सिकरो गांव गए थे। शादी होने के बाद 19 अप्रैल को विदा कराकर दुल्हन के साथ घर आए। ससुराल में देर शाम तक रस्म अदायगी चलता रहा। इसी बीच पत्नी अचानक लापता हो गई। यह देख अफरा तफरी का माहौल हो गया। युवक का कहना है कि इससे अच्छा तो जिंदगी भर कुंवारा रह जाता।
पीड़ित युवक ने बताया कि पत्नी अपने सारे जेवरात पहने थी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष शैलेंद्र पांडेय ने बताया कि मामला दर्ज कर दुल्हन की तलाश की जा रही है।
- सारंगढ़:भाजपा ने किया प्रबुद्ध एवं वरिष्ठजनों का सम्मान, मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं… - June 19, 2026
- सारंगढ़:वैज्ञानिक जांच से अपराधियों पर शिकंजा, पुलिस को मिला हाईटेक प्रशिक्षण… - June 19, 2026
- तंबाकू मुक्त जिले की ओर बड़ा कदम, सभी सरकारी कार्यालयों और स्कूलों में चलेगा विशेष अभियान… - June 19, 2026

